फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: राज कपूर की वजह से छोड़ना पड़ा था शम्मी कपूर को स्कूल, एक दिन में लिया था गीता बाली से शादी का फैसला

Sat, 14 Aug 2021 09:27 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 14 Aug 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
shammi kapoor death anniversary there is an interesting facts about actors life know details
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर एक ऐसे कलाकार थे जिन्हें उनके अभिनय के साथ-साथ उनके चार्म और डांस के लिए भी लोग बहुत पसंद करते थे। हालांकि शुरुआत में शमी कपूर को उनके करियर में अधिक सफलता नहीं मिली। लेकिन जब सफलता ने उनके कदम चूमे तो शम्मी कपूर ने कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा। शम्मी कपूर के फिल्मी पर्दे की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी रोमांचक रही है। 14 अगस्त साल 2011 में शम्मी कपूर इस दुनिया को अलविदा कह सबकी आंखो में आंसू दे गए। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको अपने इस आर्टिकल में उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे।



पिता पृथ्वीराज कपूर को लगता था डर

शम्मी कपूर का पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई के अंजिक्य अस्पताल में हुआ था। जब शम्मी कपूर का जन्म हुआ था उस समय उनके पिता पृथ्वीराज कपूर के मन में लगातार ये डर बना हुआ था। दरअसल उनके डर की वजह ये थी कि शम्मी कपूर जब अपनी मां राम शरणी के पेट में थे तो उस समय राज कपूर से छोटे 2 और भाई थे जिनका एक हफ्ते के अंतराल में ही निधन हो गया था, इसलिए जब शम्मी कपूर पैदा होने वाले थे तो उनके माता-पिता के मन में उनके जन्म को लेकर बहुत बैचेनी थी। शम्मी कपूर अपने परिवार के अकेले ऐसे बेटे थे जिनका जन्म अस्पताल में हुआ था। जन्म के बाद उनका ध्यान राजकुमार की तरह रखा गया था।

shammi kapoor death anniversary there is an interesting facts about actors life know details
शम्मी कपूर - फोटो : social media

भाई राज कपूर की वजह से छोड़ना पड़ा था स्कूल

जब शम्मी कपूर का जन्म हुआ था तो उनका पूरा परिवार कोलकाता में शिफ्ट हो गया था। वहां पर उन्होने अपनी जिंदगी के सात आठ साल काटे। लेकिन साल 1939 में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर न्यू थिएटर छोड़कर मुंबई लौट आए और उन्होने रणजीत स्टूडियों के साथ काम शुरू कर दिया। साल 1944 में उनके पिता ने पृथ्वी थिएटर की शुरुआत की। जिसमें उन्होने सबसे पहले ‘शकुंतला’ नामक नाटक किया। नाटक में शम्मी कपूर और राज कपूर ने हिस्सा लिया। जिसकी वजह से उन्हें अपना स्कूल तक छोड़ना पड़ा। दरअसल हुआ ये कि राज कपूर को प्ले में हिस्सा लेने के लिए स्कूल से छुट्टी नहीं मिली, जिसकी वजह से वो गुस्सा हो गए और उन्होने प्रिंसिपल से लड़ाई कर ली। जिसके बाद उनके साथ-साथ शम्मी कपूर को भी स्कूल छोड़ना पड़ा।

shammi kapoor death anniversary there is an interesting facts about actors life know details
शम्मी कपूर - फोटो : Social Media

नूतन को बहुत ही कम उम्र में किया डेट

फिल्मों में अपने डेब्यू से पहले ही उन्होंने अभिनेत्री नूतन के साथ ‘लैला मजनू’ में काम किया। ये दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे और नूतन उनके बचपन की गर्लफ्रेंड थीं। ये दोनों 6 साल की उम्र से दोस्त थे और एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे। दरअसल शम्मी कपूर के पिता और नूतन की मां बहुत अच्छे दोस्त थे, इसी वजह से इनकी भी दोस्ती गहरी थी। जब शम्मी कपूर और नूतन युवा थे उस समय इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। शम्मी कपूर तो नूतन से शादी तक भी करना चाहते थे, लेकिन नूतन की मां शोभना समर्थ इस रिश्ते के लिए नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shammi kapoor death anniversary there is an interesting facts about actors life know details
शम्मी कपूर - फोटो : SELF

अभिनय को खुदा की देन मानते थे शम्मी कपूर

शम्मी कपूर का फिल्मों में अपना एक स्टाइल था। उनका मानना था कि अभिनय खुदा की देन है। उनका मानना था कि अच्छे लुक्स के साथ-साथ आपमें प्रतिभा भी होनी चाहिए। उनका कहना था, ‘मैंने फिल्म जगत में जो सफलता हासिल की है उसमें 96 प्रतिशत कड़ी मजदूरी और मेहनत है। उछल कूद करना कोई आसान काम नहीं है, वो सब मैंने खुद किया। बाकी का जो 4 प्रतिशत है वो अच्छा सौभाग्य है।

विज्ञापन
shammi kapoor death anniversary there is an interesting facts about actors life know details
शम्मी कपूर, गीता बाली

एक दिन में गीता बाली से लिया था शादी करने का फैसला

गीता बाली और शम्मी कपूर की मुलाकात ‘कॉफी हाउस’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने ‘रंगीन रातें’ में साथ काम किया। इस शूट के लिए ये दोनों आउट डोर गए थे। वहीं से इनके प्यार की शुरुआत हुई। हर रात को शम्मी कपूर गीता से पूछते थे कि वो उनसे प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। लेकिन गीता बाली इसके लिए राजी नहीं थीं। लेकिन एक दिन वो शम्मी कपूर से बोली चलो शादी करते हैं, जिसे सुनकर शम्मी कपूर खुश हो गए। लेकिन गीता बाली ने कहा उन्हें आज ही शादी करनी है। इस बात को सुनकर शम्मी कपूर थोड़ा हैरान हुए और उन्होंने गीता से पूछा ऐसा कैसे हो सकता है। गीता बाली ने कहा जॉनी वॉकर ने भी तो एक दिन में शादी की थी। गीता बाली की ये बात सुनकर दोनों जॉनी वॉकर के पास पहुंच गए और बताया कि वो प्यार में हैं। इस बात को सुनने के बाद जॉनी ने उन्हें मंदिर जाकर शादी करने के लिए कहा दोनों मंदिर पहुंचे और शादी कर ली। सिंदूर न होने के कारण गीता बाली ने अपने बैग से लिपस्टिक निकाली जिसे शम्मी कपूर ने उनकी मांग में भरा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed