फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव स्टोरी: जब शम्मी कपूर ने सिंदूर की जगह लिपस्टिक से भर दी थी गीता बाली की मांग

Thu, 21 Oct 2021 11:43 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 21 Oct 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
shammi kapoor geeta bali love story : Shammi Kapoor Used Lipstick Instead of Vermilion to Marry Geeta Bali
गीता बाली, शम्मी कपूर - फोटो : Twitter

21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में पैदा हुए शम्मी कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली थी। भारत के एल्विस प्रेस्ली नाम से मशहूर शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी ने साल 1953 में करियर की शुरुआत फिल्म जीवन ज्योति से की थी। उनकी अदाकारी का जलवा ऐसा था कि लड़किया उन पर जान छिड़कने लगीं थीं। लेकिन शम्मी कपूर का दिल पहली बार गीता बाली के लिए धड़का था। आलम ये था कि उन दिनों दोनों का रिश्ता अखबारों और मैग्जीन की सुर्खियां बनने लगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की शम्मी की शादी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। गीता बाली से शादी करने के लिए वह बिना बताए ही उन्हें मंदिर लेकर पहुंच गए थे। लेकिन उनकी मांग उन्होंने सिंदूर से नहीं बल्कि लिपस्टिक से भरी थी। चलिए जानते हैं शम्मी कपूर की जिंदगी से जुड़े इस दिलचस्प किस्से को।

shammi kapoor geeta bali love story : Shammi Kapoor Used Lipstick Instead of Vermilion to Marry Geeta Bali
शम्मी कपूर, गीता बाली

पहली मुलाकात
शम्मी कपूर की पहली मुलाकात गीता बाली से 1955 में ‘मिस कोका-कोला’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद रानीखेत में केदार शर्मा की फिल्म ‘रंगीन रातें’ के सेट पर मिले थे। इस वक्त गीता टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं, जबकि शम्मी कपूर अपनी पहचान ही बना रहे थे। दोनों के बीच यहीं से दोस्ती की शुरुआत हो गई थी।

shammi kapoor geeta bali love story : Shammi Kapoor Used Lipstick Instead of Vermilion to Marry Geeta Bali
शम्मी कपूर, गीता बाली

शादी के लिए किया प्रपोज
दोनों सेट पर सबकी नजरों से बचकर मिला करते थे। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 23 अगस्त 1955 को शम्मी कपूर ने गीता बाली को शादी के लिए प्रपोज किया। गीता बाली ने शादी के लिए हां कह दी थी। जिसके बाद शम्मी ने गीता से कहा चलो शादी करते हैं। यह सुनकर गीता भी चौंक गई। जिसके बाद शम्मी उन्हें अपने साथ मंदिर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
shammi kapoor geeta bali love story : Shammi Kapoor Used Lipstick Instead of Vermilion to Marry Geeta Bali
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media

लिपस्टिक से भरी मांग
शम्मी ने अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था। वह इतने उत्साहित थे कि अपने साथ सिंदूर ले जाना ही भूल गए। लेकिन शम्मी को उस दिन किसी भी हाल में गीता से शादी करनी थी। ऐसे में गीना ने अपना पर्स खोला और उनके हाथ में लिपस्टिक दे दी। जिसके बाद शम्मी ने गीता की मांग लिपस्टिक से भरी।

विज्ञापन
shammi kapoor geeta bali love story : Shammi Kapoor Used Lipstick Instead of Vermilion to Marry Geeta Bali
शम्मी कपूर, गीता बाली

इन फिल्मों में किया है काम
शम्मी कपूर ने 'जमीर', 'हीरो', 'विधाता', 'हुकुमत', 'बंटवारा', 'तहलका', 'चमत्कार', 'नमक', और 'प्रेम ग्रंथ' जैसी कई हीट फिल्मों में काम कर चुके हैं। आखिरी बार वो अपने पोते रणबीर की फिल्म 'रॉकस्टार' में दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed