फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shammi Kapoor: शम्मी कपूर की दूसरी शादी को लेकर हुआ खुलासा, बेटे आदित्य राज कपूर बोले-"हमें नीला मां के बारे में पहले नहीं बताया था"

Mon, 25 Apr 2022 08:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Shammi kapoor son aditya kapoor opens about his father desicion to get married again with neila devi
आदित्य राज कपूर, शम्मी कपूर, नील देवी - फोटो : social media

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे थे। सभी लोग उनकी और अभिनेत्री गीता बाली की प्रेम कहानी से वाकिफ हैं। लेकिन शादी के कुछ ही वर्षों बाद गीता बाली का निधन हो गया था, जिसके बाद दिग्गज अभिनेता ने नीला देवी से दूसरी शादी की थी। इस दूसरी शादी का बड़ा कारण बच्चों की परवरिश थी। यह सब कुछ सभी लोग जानते हैं लेकिन इन सबके बारे में शम्मी कपूर के बेटे आदित्य कपूर का क्या सोचना है क्या आप जानते हैं? तो आइए जानते हैं लाइमलाइट से दूर रहने वाले आदित्य कपूर अपने पिता की शादी के बारे में क्या सोचते हैं।

Shammi kapoor son aditya kapoor opens about his father desicion to get married again with neila devi
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज से करना चाहते थे शादी 
दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने हाल ही में अपने पिता के निजी जीवन के बारे में खुलासा किया। 1956 में जन्मे आदित्य शम्मी और गीता बाली के बेटे हैं। जब आदित्य नौ वर्ष के थे, तब तक उनकी माता का निधन हो गया था। शम्मी ने गीता से प्यार करने के बाद शादी कर ली। हालांकि, 1965 में चेचक की वजह से उनका निधन हो गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में आदित्य ने साझा किया कि कैसे गीता बाली के निधन के बाद शम्मी किसी ऐसी महिला की तलाश कर रहे थे,  जो उनके बच्चों के जीवन में एक मां की तरह हो। आदित्य ने कहा कि दिग्गज अभिनेता ने अभिनेत्री मुमताज से भी शादी करने का सोचा था। वह कहते हैं "डेड बहुत ही क्लियर थे कि वह चाहते थे कि कोई उनके बच्चों की देखभाल करे। वह देख रहे थे कि हमें एक मां की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि डेड मुमताज जी से शादी करने की सोचकर कुछ गलती कर रहे थे, लेकिन मुझे यह भी नहीं लगता कि मुमताज जी का शादी न करके अपने करियर पर ध्यान देने का फैसला भी गलत था।"

Shammi kapoor son aditya kapoor opens about his father desicion to get married again with neila devi
शम्मी कपूर-गीता बाली-नीला देवी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी करने से पहले मुझे नहीं बताया था 
आदित्य ने बताया कि, जब उन्होंने नीला देवी से शादी करने का फैसला किया तो उन्होंने अपने बच्चों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। आदित्य ने कहा कि मेरे पिता ने सुबह-सुबह नीला देवी से शादी कर ली थी। हम अपनी आंटी कृष्णा जी के घर पर थे। मैं तब सिर्फ 13 साल का था। हम जब शाम को डैड से मिले तो उन्होंने नीला को हमारी मां के रूप में पेश किया था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi kapoor son aditya kapoor opens about his father desicion to get married again with neila devi
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : Social Media

नीला ने लिया बहुत बड़ा फैसला 
हालांकि, आदित्य को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने नीला का स्वागत बहुत ही प्यार से किया था। इस बारे में वह कहते हैं, "मैं गया और उन्हें गले लगा लिया। मां मिल गई थी, जिसके बाद मैं बहुत खुश था। कमाल हो गया था। मेरी दूसरी मां नीला देवी बहुत ही दयालु महिला हैं। उन्होंने फैसला किया कि वह हमारे अलावा कोई और बच्चा नहीं चाहती हैं। कितनी महिलाएं ऐसा कर सकती हैं? सबसे बड़ी बात शम्मी कपूर और उनके दो बच्चों जैसे पागलों की देखभाल करना आसान नहीं था, मैं शर्त लगाता हूं!"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed