फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी स्पोर्ट्स टीचर थे शरद केलकर, चोर बाजार से खरीदकर पहनते थे कपड़े और जूते

Sun, 04 Oct 2020 02:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Oct 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sharad Kelkar birthday special know unknown facts about him
शरद केलकर - फोटो : instagram: sharadkelkar

शरद केलकर बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से हैं। उनका जन्मदिन सात अक्तूबर को होता है। शरद केलकर ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया है। वह छोटे पर्दे और वेब सीरीज के भी चर्चित कलाकारों में से एक हैं। शरद केलकर ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ अभिनय करके बड़े पर्दे पर अपनी खास जगह बनाई है। जन्मदिन पर हम आपको उसके जुड़ी खास बातें बताते हैं....

Sharad Kelkar birthday special know unknown facts about him
शरद केलकर - फोटो : instagram: sharadkelkar

शरद केलकर का जन्म सात अक्तूबर 1976 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही की है। उन्होंने ग्वालियर के प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई की है। अपनी पढ़ाई खत्म करके के बाद शरद केलकर ने स्पोर्ट्स टीचर के तौर पर एक कॉलेज में काम किया था। वह शुरू से ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते थे। शरद केलकर ने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। 

Sharad Kelkar birthday special know unknown facts about him
शरद केलकर - फोटो : instagram: sharadkelkar

शरद केलकर पहली बार दूरदर्शन के सीरियल आक्रोश में नजर आए थे। यह सीरियल साल 2004 में आया था। इसके बाद शरद केलकर लंबे समय तक कई टीवी शोज के होस्ट के तौर पर नजर आए। शरद ने लंबे समय तक सीआईडी, उतरन और कुछ को लोग कहेंगे सहित कई टीवी सीरियल में काम किया। शरद केलकर ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत कैमियो किरदारों से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Kelkar birthday special know unknown facts about him
शरद केलकर, प्रभास - फोटो : twitter

शुरुआत में शरद केलकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में कैमियो करते नजर आए। लोगों की नजर में वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला: राम-लीला में आए थे। फिल्म में उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। बता दें कि शरद केलकर ने 'बाहुबली' फिल्म में प्रभास के लिए अपनी आवाज डब की थी। यहां तक कि शरद ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी साझा किया था। इस पोस्ट में शरद ने लिखा था- 'चेहरा और आवाज...आखिरकार एक फ्रेम में कैद हो गए। गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'
 

विज्ञापन
Sharad Kelkar birthday special know unknown facts about him
शरद केलकर - फोटो : file photo

शरद केलकर ने अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में भी मीडिया को खूब बताया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दिल्ली के चोर बाजार से कपड़े खरीदकर पहनते थे। शरद केलकर ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'दिल्ली में चोर बाजार ब्रांडेड जूते और सस्ते कपड़े के लिए जाना जाता है। मैंने कॉलेज के दौरान वहां से खरीदारी की थी। मैं ग्वालियर का रहने वाला हूं और मैं वहां पर स्पोर्ट्स कॉलेज में था। उस वक्त मेरे पास इतने पैसे नहीं हुआ करते थे। इस वजह से छुट्टी वाले दिन हम चोर बाजार से ब्रांडेड जूते खरीदने के लिए दिल्ली आते थे। रातभर सफर करते थे और सीधे चोर बाजार जाते थे। करीम की दुकान पर खाने के लिए रुकते थे। मैं उस शहर को जानता हूं लेकिन हमेशा रास्ते को लेकर थोड़ा भ्रमित हो जाता हूं।'

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर प्रसून जोशी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'खुदकुशी हत्या से ज्यादा बड़ी होती है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed