सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर प्रसून जोशी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'खुदकुशी हत्या से ज्यादा बड़ी होती है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case CBFC chief Prasoon Joshi said suicide is bigger the murder
सुशांत सिंह राजपूत, प्रसून जोशी - फोटो : Facebook: @sushantsinghrajput/ @ThePrasoonJoshi

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले सीबीआई की जांच जारी। शनिवार को इस मामले में एम्स की टीम ने सीबीआई को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है। एम्स ही रिपोर्ट में भी साबित हुए है कि दिवंगत अभिनेता ने आत्महत्या की थी। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सीबीएफसी के प्रमुख प्रसून जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput death case CBFC chief Prasoon Joshi said suicide is bigger the murder
प्रसून जोशी - फोटो : Facebook: @ThePrasoonJoshi

प्रसून जोशी ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हत्या से बड़ा आत्महत्या करना होता है, क्योंकि कोई भी इंसान आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम मुश्किल हालातों में उठाता है। प्रसून जोशी ने कहा, 'आत्महत्या हत्या से ज्यादा बड़ी होती है। हत्या में तो फिर भी कोई दोषी होता है। आत्महत्या एक तरह की बीमारी है। यह तब देखने को मिलती है जब कुछ सही नहीं होता है, लोग असुरक्षित महसूस करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case CBFC chief Prasoon Joshi said suicide is bigger the murder
प्रसून जोशी - फोटो : Facebook: @ThePrasoonJoshi

प्रसून जोशी ने आगे कहा, 'यह छोटी बात नहीं है। इंडस्ट्री को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। कुछ हिट फिल्में देने से कुछ नहीं होता है जिंदगी फिल्मों से बड़ी होती है। अभी तक तो सिर्फ इस बात पर विवाद चल रहा है कि यह हत्या है या आत्महत्या, लेकिन अगर बड़े मुद्दे पर नजर डाली जाए तो समझ आता है कि उन हालातों को समझने की जरूरत है जिसकी वजह से ऐसा कदम उठाया जाता है।' 

Sushant Singh Rajput death case CBFC chief Prasoon Joshi said suicide is bigger the murder
प्रसून जोशी - फोटो : Facebook: @ThePrasoonJoshi

प्रसून जोशी ने कहा, 'एक कलाकार के लिए पैसे से ज्यादा किसी की जिंदगी मायने रखती है। वह हमेशा पैसों से ऊपर जिंदगी को रखते हैं। कलाकार काफी संवेदनशील होते हैं'। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में दिवंगत अभिनेता की हत्या की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने जहर देने की थ्योरी से भी इनकार किया है जिसका दावा अभिनेता का परिवार कर रहा था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case CBFC chief Prasoon Joshi said suicide is bigger the murder
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का, पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया था। परिवार का कहना है कि सुशांत की हत्या में रिया चक्रवर्ती मुख्य रूप से शामिल थीं। सीबीआई ने अभी तक इस मामले में 20 लोगों से पूछताछ की है। जांच एजेंसी सीज किए गए लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, डिजिटल कैमरा और दो मोबाइल फोन की जांच कर रही है।

पढ़ें: फिल्म 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट' की तैयारी जोरों पर, आर माधवन ने किया म्यूजिक रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed