फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmaji Namkeen: ‘लाल टमाटर’ गाने में दिखा शर्माजी का कुकिंग को लेकर जुनून, ऋषि कपूर का अंदाज कर देगा दिल खुश

Thu, 24 Mar 2022 05:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Mar 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
Sharmaji Namkeen New Song Laal Tamatar release Rishi kapoor Juhi Chawala Paresh Rawal amazon prime
शर्माजी नमकीन - फोटो : सोशल मीडिया

दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन अपनी रिलीज को तैयार है। इसकी बीच अमेजन ओरिजनल मूवी का नया गाना 'लाल टमाटर' सामने आया है। यह एक हाई बीट गाना है, जो शर्माजी के कुकिंग के जुनून को दिखाता है। इस फिल्म में शर्माजी का किरदार ऋषि कपूर और परेश रावल ने निभाया है। इस गाने में शर्माजी की रिटार्यमेंट के बाद की जिंदगी को दिखाया गया है कि कैसे उन पर कुकिंग का जुनून चढ़ता है और वह अपने स्वाद से सबको दीवाना बना देते हैं।

Sharmaji Namkeen New Song Laal Tamatar release Rishi kapoor Juhi Chawala Paresh Rawal amazon prime
लाल टमाटर गाने में परेश रावल और जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

'लाल टमाटर' गाने में आपको ऋषि कपूर और परेश रावल का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलेगा। इस गाने में शर्माजी पार्टियों में स्वादिष्ट खाना बनाकर सबका दिल जीतते नजर आ रहे हैं। शर्माजी अपने खाने से सबको खुश कर देते हैं और महिलाओं के ग्रुप का हिस्सा भी बन जाते हैं। इसमें शर्माजी को क्यूटी पाई तक कह दिया और सही मायने में शर्माजी क्यूट लग भी रहे हैं। वहीं, यह भी दिखाया गया है कि शर्माजी को जूही चावला अच्छी लगने लगी हैं। 

Sharmaji Namkeen New Song Laal Tamatar release Rishi kapoor Juhi Chawala Paresh Rawal amazon prime
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को गोपाल दत्त ने लिखा, तो स्नेहा खानवलकर ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही कनिका कपूर और स्नेहा खानवलकर ने गाने को गाया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर, परेश रावल, सतीश कौशिक, जूही चावला, सुहैल नय्यर, तारुक रैना, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharmaji Namkeen New Song Laal Tamatar release Rishi kapoor Juhi Chawala Paresh Rawal amazon prime
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो यह ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है। उनका कैंसर के चलते देहांत हो गया था, जिसके बाद अभिनेता परेश रावल फिल्म का हिस्सा बने और इसे पूरा किया। हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित फिल्म 31 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed