{"_id":"5c3d942dbdec22739100608b","slug":"sharman-joshi-and-arshad-warsi-speak-on-rajukumar-hirani-sexual-assault-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के आरोप झेल रहे हिरानी के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, 2 बड़े एक्टर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण के आरोप झेल रहे हिरानी के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, 2 बड़े एक्टर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2018 से भारत में चर्चा में आया मी टू कैंपेन का असर 2019 में भी देखने को मिल रहा है। साल की शुरुआत में बॉलीवुड से एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 'मुन्ना भाई', 'थ्री इडियट्स' और 'पीके' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पर उन्हीं के साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक हिरानी ने पिछले साल 'संजू' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक से ज्यादा बार उसका यौन शोषण किया।
2 of 6
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह मामला सामने आने के बाद बॉलीवुड हैरान है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कुछ हस्तियां हिरानी के समर्थन में आई हैं जबकि कुछ ने इस खबर पर अपना शॉकिंग रिएक्शन दिया है।
3 of 6
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
'थी इडियट्स' में राजकुमार हिरानी के साथ काम कर चुके एक्टर शरमन जोशी उनके समर्थन में आए हैं। इस मामले में शरमन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। ये गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक्ट्रेस दिया मिर्जा और अमरदीप झा के बाद अरशद वारसी ने भी इस खबर हैरानी जताई है। जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा, 'अगर आप एक शख्स के तौर पर राजकुमार हिरानी के बारे में मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि वह एक सज्जन और शानदार व्यक्ति है। सबकी तरह मैं भी इस खबर को सुनकर हैरान हूं।' अरशद वारसी राजकुमार हिरानी की पहली फिल्म 'मुन्ना भाई' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' में सर्किट का किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Rajkumar Hirani
- फोटो : Amar Ujala
हालांकि राजकुमार हिरानी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों से साफ इनकार किया है। हिरानी के वकील आनंद देसाई ने एक बयान जारी कर आरोपों को 'झूठा', 'शरारतपूर्ण', 'निंदनीय', 'प्रेरित' और 'अपमानजनक' बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।