{"_id":"63906e2c67e18647cd05fffc","slug":"sharmila-tagore-birthday-know-about-actress-networth-total-property-and-bungalow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharmila Tagore: 2700 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं शर्मिला, करोड़ों की हवेलियां और कोठियां भी हैं उनके नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharmila Tagore: 2700 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं शर्मिला, करोड़ों की हवेलियां और कोठियां भी हैं उनके नाम
कश्मीर की कली, अमर प्रेम, आराधना जैसी सदाबहार फिल्मों के लिए जानी जाने वाली हिंदी सिनेमा दी दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। आंध्रप्रदेश के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मी अभिनेत्री ने बहुत सी बेहतरीन फिल्में दी हैं। शर्मिला ने भारतीय क्रिकेटर और पटौदी खानदान के नवाब मंसूर अली खान से शादी की थी। शर्मिला ने धर्मेंद्र के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी नेटवर्थ से रूबरू कराने जा रहे हैं।
2 of 4
पटौदी पैलेस
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवाब पटौदी की मृत्यु के बाद शर्मिला टैगोर उनकी 2700 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। इस संपत्ति में ज्यादातर हवेली और कोठियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। अभिनेत्री की संपत्ति की देखभाल उनकी बेटी सबा अली खान करती हैं। देश भर में पटौदी रियासत के तमाम महल और जमीन जायदाद हैं। उनके पास कई सारी हवेलियां और कोठियां भी शामिल हैं।
नवाब मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर
- फोटो : Instagram
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की प्रेम कहानी काफी फिल्मी थी। दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि उनको लगता था कि शर्मिला खुले विचारों वाली हैं और मॉर्डन हैं, जबकि पटौदी नवाबी खानदान से थे। आखिरकार दोनों अपने घरवालों को मनाने में सफल रहे और साल 1968 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद शर्मिला का नाम बेगम आएशा सुल्तान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शर्मिला टैगोर
- फोटो : social media
शादी के बाद भी अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। ‘कश्मीर की कली’, ‘वक्त’, ‘अनुपमा’, ‘देवर’, ‘सावन की घटा’, ‘नायक’, ‘आमने सामने’, ‘आराधना’, ‘आविष्कार’, ‘अमर प्रेम’, ‘सफर’, ‘छोटी बहू’, ‘दाग’, ‘सुहाना सफर’, ‘तलाश’, ‘शानदार’, ‘शैतान’, ‘मौसम’, ‘अनाड़ी’, ‘फरार’, ‘चुपके चुपके’, ‘त्याग’, ‘अमानुष’, ‘गृह प्रवेश’, ‘नमकीन’, ‘मेरे हमदम मेरे दोस्त’, ‘सत्यकाम’, ‘यकीन’, ‘डाक घर’, ‘प्यासी शाम’ ये कुछ उनकी सुपरहिट फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।