{"_id":"5c8fa485bdec221447632451","slug":"sharmila-tagore-do-not-like-media-coverage-on-taimur-ali-khan-she-learnt-from-sara-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर की मीडिया कवरेज से खुश नहीं दादी शर्मिला, बोलीं-सारा से सीखा है, जिसे हरा न पाएं, उसे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर की मीडिया कवरेज से खुश नहीं दादी शर्मिला, बोलीं-सारा से सीखा है, जिसे हरा न पाएं, उसे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan and Sharmila Tagore
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वह बॉलीवुड के ही नहीं इस देश के भी सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। छोटे नवाब जब भी घर से बाहर निकलते हैं, अखबार की सुर्खियों में छा जाते हैं। तैमूर की खबरों को लेकर उनकी दादी और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बड़ी बात बोली है।
2 of 5
सोहा अली खान शर्मिला टैगोर
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार शर्मिला टैगोर हाल ही में एक इवेंट में पहुंची। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में तैमूर की कवरेज को लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि हमें इसके साथ रहना होगा, यह सोशल मीडिया का जमाना है। मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में कुछ भी किया जा सकता है। उन्हें लगता है कि ट्रेंड को पीछे नहीं छोड़ सकते इससे अच्छा है उसे जॉइन कर लें।'
3 of 5
sharmila tagore
- फोटो : instagram
'आराधना' की एक्ट्रेस को लगता है कि तैमूर को लेकर मीडिया की जो सबसे ज्यादा कवरेज होती है वह सही नहीं है क्योंकि तैमूर इस तरह की चीजों के लिए अभी बहुत छोटे हैं। शर्मिला टैगोर कहती हैं- 'मैं बहुत ही पूराने विचारों की हूं, मुझे नहीं लगता है कि बच्चों को इन सबसे अवगत कराया जाना चाहिए। फिर भी मीडिया में उसकी कवरेज होती रहती है, इसलिए मैं सारा से सीखती हूं कि जिसे हम हरा नहीं सकें, उसके जॉइन कर लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
गौरतलब हाल ही में करीना कपूर खान को बेटे तैमूर अली खान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करीना को ट्रोल करते हुए कहा था कि तैमूर को देखकर लग रहा है कि उसे खाना नहीं मिलता और भूखा है। करीना अच्छी मां नहीं है। वहीं करीना कपूर ने ट्रोलर्स की इस बात करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा, 'तैमूर भूखा नहीं है। मुझे लगता है वो कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मुझे तो वो मोटा लग रहा है।' करीना ने इस सवाल का भी जवाब दिया जिसमें एक यूजर ने उनसे पूछा था, 'बच्चे के नाम पर लाइक्स लेती हो, जनता माफ नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।