फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YRF Spy Universe: स्पाई यूनिवर्स में हो सकती है शरवरी वाघ की एंट्री? जल्द होगी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा

Mon, 17 Apr 2023 03:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 17 Apr 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
sharvari wagh will seen in yrf spy universe aditya chopra can announced big project
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वाईआरएफ यूनिवर्स इन दिनों खूब चर्चा में है। इसके साथ सलमान खान, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा भी कई सितारे इसका हिस्सा बन चुके हैं। आने वाले साल में कई अन्य सितारे भी वाईआरएफ यूनिवर्स से जुड़ने वाले हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि अभिनेत्री शरवरी वाघ वाईआरएफ यूनिवर्स का हिस्सा होने वाली हैं। 

sharvari wagh will seen in yrf spy universe aditya chopra can announced big project
शरवरी वाघ - फोटो : Instagram

खबरों के अनुसार आदित्य चोपड़ा शरवरी वाघ को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार आदित्य चोपड़ा का कहना है कि शरवरी को स्पाई यूनिवर्स में लाने का यही सही समय है। शरवरी को वाईआरएफ सिस्टम के भीतर सालों से तैयार किया गया है जिसने लगातार सुपरस्टार का प्रोडक्शन किया है। 

इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: आम की तस्करी करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा! तस्वीर शेयर कर पूछा- क्या यह लीगल है?

sharvari wagh will seen in yrf spy universe aditya chopra can announced big project
शरवरी वाघ - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य का ऐसा मानना है कि यह दर्शकों को सिग्नल देने का सही समय है कि एक नए स्टार का जन्म होना तय है। यही वजह है कि उन्होंने शरवरी को अपने पॉपुलर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में शामिल किया है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसे देश के कुछ सबसे बड़े सुपरस्टार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sharvari wagh will seen in yrf spy universe aditya chopra can announced big project
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शरवरी इस यूनिवर्स की एक बड़ी फिल्म का हिस्सा होंगी और यह घोषणा लोगों के होश उड़ा देगी। रिपोर्ट के मुताबिक शरवरी भी एक एक्शन से भरपूर फिल्म में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह एक्शन मोड में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed