{"_id":"5b79461142c79246700226c4","slug":"shashank-khaitan-demands-stitched-shirt-from-varun-dhawan-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता को तोहफा देकर बुरे फंस गए वरुण धवन, वीडियो देखकर इस डायरेक्टर ने कर दी बड़ी डिमांड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता को तोहफा देकर बुरे फंस गए वरुण धवन, वीडियो देखकर इस डायरेक्टर ने कर दी बड़ी डिमांड
Sun, 19 Aug 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी पिता को जब उसका बेटा अपने हाथों से तैयार किया हुआ तोहफा दे तो उस पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसा ही कुछ मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के साथ हुआ है। डेविड धवन के जन्मदिन पर वरुण ने उन्हें खुद से सिली हुई शर्ट तोहफे में दी। वरुण के इस गिफ्ट का वीडियो वायरल होते ही फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्ट ने वरुण के सामने ऐसी फरमाइश कर दी है जिसे जानकर वरुण हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
Sui Dhaga
दरअसल, वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण मौजी का किरदार निभा रहे है जो कपड़े सिलने का काम करता है। ऐसे में वरुण ने अपने पिता डेविड धवन के जन्मदिन पर उन्हें खुद से सिलकर शर्ट तोहफे में दीं। शर्ट बनाते हुए वरुण ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर दिया।
It always difficult to surprise him .Pa dekho tumhara beta #SuiDhaaga mein maahir ho gaya! 🤗
ये श से शर्ट .. पापा को बड्डे का ऊपहार ..
बाक़ी बप्पा और पप्पा की वजह से .. सब बढ़िया है pic.twitter.com/gfssYQn3Oq
वरुण के इस वीडियो को शेयर करते ही फिल्म 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खेतान ने ट्वीट किया। शशांक ने ट्वीट किया - 'वाह मेरे मौजी। हमारा जन्मदिन फरवरी में है। हो सके तो एक शर्ट हमारे लिए भी सिल देना..नहीं तो कम से कम एक रूमाल ही भेंट दे देना। तुम्हारे मित्र शशांक।'
वाह मेरे मौजी... हमारा जनमदिन फ़रवरी में है... हो सके तो एक शर्ट हमारे लिए भी सी देना... नहीं तो कमसेकम एक रूमाल ही भेंट दे देना... तुम्हारे मित्र शशांक ।।। @Varun_dvnhttps://t.co/VEdbtiBXwG
शशांक के इस ट्वीट के बाद इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि वरुण मुश्किल में जरूर फंस गए हैं। आपको बता दें, वरुण को शर्ट सिलने में करीब 3 घंटे का समय लगा है जो कि वीडियो में नजर आ रहा है। वरुण धवन शशांक खेतान के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों के नाम 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' है।
विज्ञापन
5 of 5
Sui Dhaga
दिलचस्प बात यह है कि वरुण ने इस खास तोहफे से न केवल उनके पिता डेविड धवन खुश हुए बल्कि उनकी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन भी हो गया। इस फिल्म में वरुण के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर को खूब पसंद किया गया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।