भारतीय सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस पर एक संघर्षशील अभिनेत्री ने धांधलेबाजी का आरोप लगाया है। अभिनेत्री का कहना है कि धर्मा प्रोडक्शंस से किसी नितेश शर्मा नाम के शख्स ने उन्हें फोन किया और प्रोडक्शन हाउस के निर्माण में बनने वाली फिल्म 'मिस्टर लेले' में कास्ट करने की बात कही, साथ ही बदले में ऑडिशन के लिए पैसे भी मांगे। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने एक बयान जारी करके पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।
वरुण धवन की फिल्म में फर्जी कास्टिंग का खुलासा और दीपिका सिंह ने केजरीवाल से लगाई गुहार, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते देशभर के ज्यादातर अस्पताल मजीरों से भरे हुए हैं। एक तरफ कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अन्य बीमारी से जूझ करे मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो गया है। कोविड-19 के बढ़ते मरीजों के कारण अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी है। ऐसे में बेड की कमी का समाना कर रहे मरीजों की मदद के लिए छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने खास अपील की है।
मरीजों को नहीं मिल रहे बेड, अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने जताई चिंता, अस्पतालों से की ये खास अपील
अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म सिनेमाघरों के बदले सीधे लोगों के मोबाइल पर आई है। इसी के साथ आयुष्मान का हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का 15 लगातार हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने का सपना भी टूट गया है। हालांकि, उनको इसी बात की खुशी बहुत ज्यादा है कि वह परदे पर अमिताभ बच्चन के साथ एक फ्रेम में तो खड़े हो पाए।
परदे पर बिग बी से बदतमीजी कर बुरे फंसे आयुष्मान, अब समझ आया कर लिया ब्रांडिंग का कितना बड़ा नुकसान
अभिनेता अनुपम खेर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते रहते हैं। इन दिनों वह जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिले में पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं। अब वह इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भड़क गए हैं।
सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भड़के अनुपम खेर, कहा- आपकी सोच को क्या हो गया है?
दीया और बाती हम, कवच 2 जैसे धारवाहिकों की अभिनेत्री दीपिका सिंह बड़ी मुश्किलों से गुजर रही हैं। दीपिका की मां दिल्ली में हैं और वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। जबकि अभिनेत्री खुद मुंबई में फंसी हुई हैं और उन्हें अपनी मां की बहुत चिंता हो रही है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई है।
दीपिका सिंह की मां को हुआ कोरोना, दिल्ली में बेड नहीं मिलने पर केजरीवाल से लगाई गुहार