सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए सोनू सूद से मांगी मदद, अभिनेता ने दिया ये जबरदस्त जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 13 Jun 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood has response to man who wants to elope with girlfriend
सोनू सूद - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों लोगों की मदद करने में जुटे हैं। मुंबई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को निकालकर सोनू उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से हर रोज हजारों की संख्या में लोग सोनू से मदद मांग रहे हैं। लेकिन ये मदद सिर्फ घर पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि और भी कामों के लिए मांगी जा रही हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू से ये कहकर मदद मांगी कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भागना चाहता है। ऐसे में अभिनेता ने भी उस शख्स को मजेदार जवाब दिया।

Sonu Sood has response to man who wants to elope with girlfriend
सोनू सूद - फोटो : Social Media

दरअसल एक शख्स ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, 'भाई मुझे भी कहीं छोड़ दो, गर्लफ्रेंड के साथ भागना है। अंडमान और निकोबार ही छोड़ दो।' इस ट्वीट पर सोनू ने उस शख्स को ऐसा जवाब दिया कि ये वायरल हो गया। 

Sonu Sood has response to man who wants to elope with girlfriend
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू ने इस शख्स के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे पास इससे बेहतर आइडिया है। क्यों न आप दोनों के साथ आप लोगों के परिवार को भी भेज दूं। चट मंगनी और पट ब्याह।' हालांकि कई यूजर्स इस शख्स की अजीबो-गरीब मांग पर भड़क भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood has response to man who wants to elope with girlfriend
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने इस शख्स को जवाब देते हुए लिखा, 'क्या समझते हो आप लोग अपने आप को। ये मजाक का टाइम है? अगर किसी की मदद नहीं कर सकते तो ऐसे ट्वीट तो मत करो। कुछ पागल कहते हैं कि शराब के ठेके तक पहुंचा दो, मतलब कुछ भी।' इसके बाद उस शख्स ने लिखा, 'अरे बहन छोड़ो.. प्लान पोस्टपोन कर लेता हूं।'
 

विज्ञापन
Sonu Sood has response to man who wants to elope with girlfriend
सोनू सूद - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सोनू सूद अब तक हजारों मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। वह न केवल मुंबई बल्कि देश के अन्य जगहों पर फंसे लोगों को भी उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

23 साल में इतना बदल गई है 'बॉर्डर' की स्टारकास्ट, फिल्म की 'कमला' बन गई हैं बड़ी प्रोड्यूसर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed