फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शशि कपूर का जन्मदिन और कोरोना के डर से दो दिन पहले मुंबई में शूटिंग बंद, पांच बड़ी खबरें

Wed, 18 Mar 2020 12:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shashi Kapoor Birth Anniversary and Shooting Stopped In Mumbai entertainment news
shashi kapoor - फोटो : Social Media

करीब ढाई दशक तक अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले शशि कपूर की आज जयंती है। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। अभिनय के लिए शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला।



जेनिफर की मौत के बाद अकेले पड़ गए थे शशि कपूर, मरते दम तक याद रहा पहली नजर का प्यार

Shashi Kapoor Birth Anniversary and Shooting Stopped In Mumbai entertainment news
alisha chinai - फोटो : social media
गायिका अलीशा चिनॉय 55 साल की हो गई हैं। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मीं अलीशा 90 के दशक की मशहूर गायिका रही हैं। उन दिनों उनका गाना 'मेड इन इंडिया' हर जुबान पर चढ़ा हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।

90 के दशक में टॉप पर थीं ये गायिका, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
 
Shashi Kapoor Birth Anniversary and Shooting Stopped In Mumbai entertainment news
Film City - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के सबसे रईस फिल्म निर्माताओं की संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कोरोना से प्रभावित फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों के लिए एक सहायता कोष का गठन किया है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के मंगलवार से पूरी तरह ठप हो जाने के चलते बेरोजगार हुए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को राशन और दैनिक आवश्यकताओं का मुफ्त वितरण करने का ऐलान भी सिनेमा कर्मचारियों के शीर्ष संगठन ने किया है।

EXCLUSIVE: फिल्म उद्योग के कर्मचारियों को मुफ्त मिलेगा राशन, यहां जाने समय, स्थान व दिन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashi Kapoor Birth Anniversary and Shooting Stopped In Mumbai entertainment news
Divyanka Tripathi - फोटो : social media

भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में इस संक्रमण की चपेट में 130 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। अकेले महाराष्ट्र में 39 लोग संक्रमित हैं जोकि देश में सबसे ज्यादा है। आम से लेकर खास तक, हर कोई कोरोना वायरस से बचने की कोशिश कर रहा हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी अपने फैंस को कोरोना वायरस के बचने और साफ-सफाई करने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच छोटे पर्दे की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने कोरोना वायरस को लेकर ऐसी बात बोल दी है कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। इसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी गई। 

कोरोना वायरस को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया विवादित ट्वीट, डिलीट कर मांगी माफी

विज्ञापन
Shashi Kapoor Birth Anniversary and Shooting Stopped In Mumbai entertainment news
Film City - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कोरोना वायरस का आतंक मायानगरी में पैर पसारता जा रहा है। सभी तरह की शूटिंग को गुरुवार यानी की 19 मार्च से बंद करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके थे। हालांकि माहौल की गंभीरता और कोरोना से देश में हुई तीसरी मौत के बाद महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने फिल्म, टीवी और वेब सीरीज से लेकर सभी तरह की शूटिंग को तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने के आदेश दे दिए हैं। 

कोरोना के आंतक से मायानगरी में मचा हड़कंप, आनन-फानन में दो दिन पहले ही बंद हुई मुंबई में शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed