फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shashi Kapoor: हिट फिल्मों के बाद भी पाई-पाई को मोहताज हो गए थे शशि कपूर, बेचने पड़े थे पत्नी के गहने और कार

Mon, 04 Dec 2023 11:28 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 04 Dec 2023 11:28 AM IST
सार

राज कपूर के परिवार में जन्मे दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने 60 के दशक में फिल्मों में अपना डेब्यू किया था जो सक्सेसफुल रहा। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं।

विज्ञापन
Shashi Kapoor Death Anniversary Know Unknown fact About His Career And Personal Life
शशि कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर अपने दौरान में करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करता थे। आज 4 दिसंबर को शशि कपूर की पुण्यतिथि है। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 4 दिसंबर 2017 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा को करीब 160 फिल्में दी हैं। उनकी अधिकतर फिल्में  हिट रही हैं। शशि कपूर आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'साइड स्ट्रीट' में नजर आए थे। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि शशि कपूर का असली नाम बलवीर राज कपूर था। आइए आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।

Shashi Kapoor Death Anniversary Know Unknown fact About His Career And Personal Life
शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर के परिवार में जन्मे दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने 60 के दशक में फिल्मों में अपना डेब्यू किया था जो सक्सेसफुल रहा। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। साल 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद साल 2015 में उन्हें  2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Shashi Kapoor Death Anniversary Know Unknown fact About His Career And Personal Life
शशि कपूर - फोटो : Social media

सिनेमा को इतनी हिट फिल्में देने के बाद एक वक्त ऐसा आया, जब शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया। 60 के दशक में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। फिल्मों में काम न मिलने की वजह से वह पूरी तरह से निराश हो गए था, लेकिन उन्हें अपना घर तो चलाना ही था और इसके लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में शशि कपूर को अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स कार बेचनी पड़ गई थी। इसके अलावा उनकी पत्नी जेनिफर को भी पैसों की तंगी के चलते अपना सामान बेचना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashi Kapoor Death Anniversary Know Unknown fact About His Career And Personal Life
शशि कपूर - फोटो : Social media

इस बात का जिक्र शशि कपूर के बेटे कुणाल ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। इतनी मुश्किलें देखने के बाद 70 के दशक में शशि कपूर का समय फिर आया और तब वह एक ऐसा सितारा बनकर चमके जिसकी चमक के आगे बाकी सितारे भी फीके लगने लगे थे। आज भी शशि कपूर की फिल्मों के कई दीवाने हैं। एक ओर जहां शशि कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दी थीं, वहीं उनकी कुछ विवादित फिल्में भी रहीं। 
Michael Jordan: हीरो ने पार्किंग में खड़ी कार में ठोक दी अपनी करोड़ों की कार, देखिए दुर्घटना स्थल की तस्वीरें

विज्ञापन
Shashi Kapoor Death Anniversary Know Unknown fact About His Career And Personal Life
शशि कपूर - फोटो : Social media

शशि कपूर की कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्मों में सबसे पहला नाम कोनरॉट रुक्स की फिल्म 'सिद्धार्थ' का आता है। इस फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन थे। फिल्म की लीड हीरोइन सिमि ग्रेवाल और शशि कपूर ने बड़ी ही बोल्डनेस के साथ इन सीन्स को किया था। इस फिल्म को अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया था।
Amitabh Bachchan: 'जलसा' के बाहर फैंस का सैलाब देख भावुक हुए बिग बी, पोस्ट साझा कर कही दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed