फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Archies: अगस्त्य ने शाहरुख की लाडली को बताया गॉसिपिंग क्वीन, बोले- सुहाना से साझा नहीं करते कोई राज की बात

Mon, 04 Dec 2023 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Dec 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
The Archies star Agastya Nanda calls Suhana Khan Gossiping Queen says You can not tell her any secret
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा कुछ ही दिनों में आने वाली फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे। अगस्त के डेब्यू को लेकर पूरा बच्चन परिवार उत्साहित है। वहीं, अगस्त्य भी अपने पोस्ट से अपने फैंस को अपनी आगामी फिल्म को लेकर ढेर सारी जानकारियां साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में, अगस्त ने सुहाना खान को 'गॉसिपिंग क्वीन' बताया है। चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।

The Archies star Agastya Nanda calls Suhana Khan Gossiping Queen says You can not tell her any secret
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

'द आर्चीज' से शाहरुख खान की बेटी सुहाना, मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य और अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी अभिनय की शुरुआत कर रही हैं। बॉलीवुड गलियारों में अभी इन स्टार किड्स की जोरों-शोरों से चर्चा चल रही है। इन सब के बीच ये स्टार किड्स भी अपने बयानों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को लगा झटका, 2025 तक खिसकाई गई फिल्म की रिलीज डेट

The Archies star Agastya Nanda calls Suhana Khan Gossiping Queen says You can not tell her any secret
अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

इस बीच सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अगस्त्य नंदा को कहते सुना जा रहा है, "मैं तुम्हें सबसे लंबे समय से जानता हूं और मैं पुष्टि कर सकता हूं कि तुम सबसे कम मजाकिया हो।" जिस पर सुहाना कहती हैं, 'हां, लेकिन मजाकिया और किसी का मजाक उड़ाना दोनों में काफी फर्क है।'

Bobby Deol: 'एनिमल' में कम दृश्य होने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- काश मेरे पास और सीन्स होते लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
The Archies star Agastya Nanda calls Suhana Khan Gossiping Queen says You can not tell her any secret
अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीडियो में अगस्त्य को यह भी कहते सुना जा सकता है कि सुहाना उनके ग्रुप की बड़ी गॉसिपिंग क्वीन हैं। सुहाना को कोई भी सीक्रेट नहीं बताया जा सकता है क्योंकि उनके पेट में कोई बात नहीं पचती है। अगस्त्य की यह बात सुनकर बाकी सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं।

Ajay Devgn: सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान घायल हुए अजय देवगन, एक्शन सीक्वंस करते समय लगी चोट

विज्ञापन
The Archies star Agastya Nanda calls Suhana Khan Gossiping Queen says You can not tell her any secret
अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, और जहान कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि द आर्चीज में सुहाना के अलावा फिल्म में खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना आदि नजर आएंगे। किंग खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बात करें शाहरुख की तो अगले महीने उनकी फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed