{"_id":"5aae34964f1c1b71778b6148","slug":"shashi-kapoor-son-karan-kapoor-flop-in-bollywood-but-successful-photographer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टार नहीं बन पाया शशि कपूर का ये बेटा, किया ऐसा काम, पूरे कपूर खानदान को गर्व है उसपर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टार नहीं बन पाया शशि कपूर का ये बेटा, किया ऐसा काम, पूरे कपूर खानदान को गर्व है उसपर
Sun, 18 Mar 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Karan Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म इंडस्ट्री तमाम ऐसे स्टार किड्स से भरी हुई है जिन्होंने अपने पेरेंट्स की तरह की स्टार बनने के चक्कर में फिल्मों में एंट्री की, लेकिन इनमें से कुछ ही को सफलता मिली जबकि कुछ गुमनाम हो गए। हालांकि कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने फ्लॉप से निराश होने के बजाय अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचाना और नाम कमाया। ऐसे ही एक स्टार किड हैं करन कपूर।
2 of 4
Karan Kapoor with his sister Sanjana Kapoor
करन कपूर बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर के बेटे हैं। एक जमाने में जिस शशि कपूर के लोग दीवाने थे और जिस पर लड़कियां जान छिड़कती थीं, उसी के बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया। शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था। श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में उन्हें अपनी एक्टिंग प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिला, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं।
3 of 4
फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करन कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। ऐसा नहीं है कि करन कपूर के लुक्स एक्टरों जैसे नहीं थे, लेकिन ना जाने क्यों एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई और फिर करन कपूर ने फिल्में छोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करन कपूर निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए। आज करन कपूर की गिनती विश्व के नामी फोटोग्राफरों में होती है। करन अपनी फोटोज की प्रदर्शनी भी लगाते हैं। आज करन की फोटोग्राफी के चर्चे हर तरफ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।