{"_id":"6002c84d8ebc3e344d0f9371","slug":"shashi-kapoor-son-karan-kapoor-got-flop-in-movies-now-is-a-very-known-photographer-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान का वो बेटा जो पर्दे पर हुआ फ्लॉप, आज एक्टिंग छोड़ इस काम से दुनिया भर में कमा रहा नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान का वो बेटा जो पर्दे पर हुआ फ्लॉप, आज एक्टिंग छोड़ इस काम से दुनिया भर में कमा रहा नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:41 AM IST
बॉलीवुड में कपूर खानदान का शुरू से ही बड़ा रुतबा रहा है। पृथ्वीराज कपूर के फिल्मों में ए्ंट्री के बाद से ही इस खानदान की चौथी पीढ़ी तक फिल्मों में बड़ा नाम कमा रही है। कपूर खानदान के बेटे फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने गुड लुक्स के लिए भी हमेशा से मशहूर रहे हैं। चाहे फिर वो ऋषि हों, रणधीर हों, शशि हों या फिर शमी कपूर। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर तो अपनी एक्टिंग और गुड लुक्स से सबको अपना दीवाना बना चुके हैं। हालांकि शशि कपूर के बेटे करण कपूर को कभी फैंस का सपोर्ट नहीं मिला। तो चलिए आज आपको बताते हैं शशि कपूर के बेटे करण के बारे में जो फिल्मों में आकर भी हिट नहीं हो पाए।
Trending Videos
2 of 5
करन कपूर
शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर। शशि बॉलीवुड के सुपरहिट हीरो थे। उनकी अदायगी और उनका चार्म हर किसी को उनका दीवाना बना देता था। हालांकि उनके तीनों ही बच्चों ने अपने लिए अलग रास्ता चुना। उनके बेटे करण ने फिल्मों में एंट्री भी की, लेकिन अपने खानदान के बाकी सदस्यों की तरह वो नाम नहीं कमा पाए और फिर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
shashi kapoor
- फोटो : Social Media
शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में करण को अपनी एक्टिंग प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिला, लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं। फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करण कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
4 of 5
jennifer kendal shashi kapoor
ऐसा नहीं है कि करण कपूर के लुक्स एक्टर जैसे नहीं थे, लेकिन एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई और फिर करण कपूर ने फिल्में छोड़ दीं। अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करण कपूर निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए।आज करण कपूर की गिनती विश्व के नामी फोटोग्राफरों में होती है। करण अपनी फोटोज की प्रदर्शनी भी लगाते हैं। टाइम एंड टाइड के नाम से करण ने पिछले साल मुंबई में प्रदर्शनी लगाई थी। आज करण की फोटोग्राफी के हर तरफ चर्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करन कपूर
करण कपूर का फिल्मों में फ्लॉप होना कहीं ना कहीं इस बात को भी साबित करता है कि स्टार माता पिता होने के नाम पर फिल्में मिल जरुर सकती हैं, लेकिन हिट होने के लिए दर्शकों का प्यार मिलना जरुरी है। करण ने भी जल्द ही इस बात को समझ लिया और अपनी अलग राह चुनी। आज एक फोटोग्राफर के तौर पर वो जितने सफल हैं वैसे एक एक्टर के तौर पर वो कभी सफल नहीं हो पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।