{"_id":"600514208ebc3e340e659be3","slug":"tabu-instagram-account-hacked-actor-asks-fans-to-beware-of-suspicious-links","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, अभिनेत्री ने फैंस को किया आगाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, अभिनेत्री ने फैंस को किया आगाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tabbu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कुछ समय से कई सितारे हैकिंग का सामना कर रहे हैं। अब इस कड़ी में अभिनेत्री तब्बू का भी नाम शामिल हो गया है। तब्बू का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुका है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने सभी फैंस को अलर्ट किया है और कहा है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
2 of 5
तब्बू इंस्टाग्राम अकाउंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने फैंस को सचेत किया है कि उनकी ओर से किसी भी तरह को कई लिंक आए तो उसको क्लिक ना करें। उन्होंने सभी फॉलोअर्स के लिए एक मैसेज लिखा, 'हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। कृपया आप मेरे अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।'
3 of 5
ईशा देओल
अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी। ईशा ने अपने फैंस से निवेदन किया था कि उनके अकाउंट से मिल रहे किसी भी मैसेज का जवाब ना दें। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की आईडी भी पोस्ट के साथ शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
इतना ही नहीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन की बेटे रेने सायबर का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी थी। सुष्मिता सेन ने स्क्रीनशॉट को अपने पेज पर साझा करते हुए, सुष्मिता ने लिखा था, "हैक्ड। कृप्या ध्यान दें, मेरी बेटी रिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया जा गया है, जिन्हें अभी तक यह एहसास भी नहीं हुआ कि रिनी एक नई शुरुआत कर खुश है। मैं उन लोगों के लिए बुरा महसूस कर रही हूं। मुझे आप लोगों से बहुत प्यार है।'
विज्ञापन
5 of 5
तब्बू
- फोटो : Instagram: @tabutiful
तब्बू के वर्क फ्रंट की बात करे तो, वह आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आई थीं। वहीं, इन दिनों तब्बू हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी लीड रोल प्ले करेंगे। बता दें कि तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म 'हम नौजवान' से की थी। जिसमें उन्होंने बतौर चाइल्ड ऐक्ट्रेस काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।