सब्सक्राइब करें

Tandav Controversy: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शिकायतों पर लिया संज्ञान, विवादित कंटेंट पर मांगी सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 Jan 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Information and Broadcasting has taken cognisance of the complaints against Tandav Amazon Prime Video
Tandav - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अमेजन प्राइम वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने वेब सीरीज Tandav के खिलाफ शिकायतों पर संज्ञान लिया है। साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

Trending Videos
Information and Broadcasting has taken cognisance of the complaints against Tandav Amazon Prime Video
तांडव टीजर रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें सोशल मीडिया पर सीरीज के एक विवादित सीन को लेकर मचे बवाल पर मेकर्स से सफाई मांगी गई है। शो के मेकर्स को सोमवार तक अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी सीरीज को लेकर उठे विवाद में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के इस्तीफे की मांग हो रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Information and Broadcasting has taken cognisance of the complaints against Tandav Amazon Prime Video
तांडव - फोटो : इंस्टाग्राम

जिस दृश्य को लेकर बवाल मचा है, उसमें दिखाया गया है कि जवाहर लाल यूनिवर्सिटी जैसी दिखती विवेकानंद यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्रों और दक्षिणपंथी छात्रों के गुटों की राजनीति शुरू हो रही है। दृश्य में नारद बना कलाकार दक्षिणपंथी नेता को श्रीराम से जोड़ते हुए उसके फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर बढ़ने की बात करता है तो जीशान का किरदार कहता हैं, 'क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?' यह दृश्य पूरा नहीं हो पाता है क्योंकि नाटक के दौरान पीसीआर में बैठे एक मुस्लिम छात्र नेता को इसी बीच पुलिस उठा ले जाती है और शिवा उसे बचाने के लिए थाने में छात्रों की पूरी फौज लेकर पहुंच जाता है।

Information and Broadcasting has taken cognisance of the complaints against Tandav Amazon Prime Video
Tandav - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोगों का कहना है कि जानबूझकर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने सीरीज़ के मेकर्स के खिलाफ हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग भी की जा रही है।

विज्ञापन
Information and Broadcasting has taken cognisance of the complaints against Tandav Amazon Prime Video
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान के घर की बढ़ी सुरक्षा
मुंबई में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तांडव में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता सैफ अली खान के घर के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें पुलिसकर्मियों को उनके घर बाहर देखा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed