{"_id":"5aae188f4f1c1b90778b62e0","slug":"shashi-kapoor-son-karan-kapoor-is-a-famous-photographer-in-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में नकारा गया था शशि कपूर का ये बेटा, अपने हाथ से लिखी किस्मत और बन गया करोड़पति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में नकारा गया था शशि कपूर का ये बेटा, अपने हाथ से लिखी किस्मत और बन गया करोड़पति
Mon, 19 Mar 2018 01:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हीरो में से एक शशि कपूर की एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं। भले ही वह 4 दिसंबर 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन आज भी लोग उनकी फिल्मों के गाने और कहानियों के बारे में चर्चा करते नजर आते हैं। आज उनका जन्मदिन है। शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर। आइए इस अवसर पर आपको उनक बच्चों के बारे में कुछ बताते हैं।
2 of 5
शशि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक थे। लेकिन उनके तीनों बच्चों ने बॉलीवुड से अलग करियर बनाने के बारे में सोचा। आज तमाम ऐसे स्टार किड्स हैं जो अपने पैरेंट्स के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं लेकिन शशि कपूर के बच्चों ने अपना रास्ता खुद चुना। इनमें करण कपूर आज अपने दम पर काफी मशहूर हो चुके हैं।
3 of 5
एक जमाने में जिस शशि कपूर के लोग दीवाने थे और जिस पर लड़कियां मरती थीं उसी के बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने किसी भी फिल्म में लेने से मना कर दिया था। यहां तक की कोई उन्हें छोटा मोटा रोल देने को भी तैयार नहीं था। वहीं शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में करण को अपनी एक्टिंग की प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिला लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं। फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करण कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। ऐसा नहीं है कि करण कपूर के लुक्स एक्टरों जैसे नहीं थ लेकिन न जाने क्यों एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हो रही थी और फिर करण कपूर ने फिल्मों में काम करना ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करण कपूर निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए। आज करण कपूर की गिनती विश्व के मशहूर फोटोग्राफरों में होती है। करण अपनी फोटोज की प्रदर्शनी भी लगाते हैं। आज करण की फोटोग्राफी के हर तरफ चर्चे हैं। लोग उनसे फोटोग्राफी कराने के लिए तरसते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।