फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में शिरकत करने पाकिस्तान पहुंचे शत्रुघ्न तो हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- बेगानी शादी में अबदुल्ला...

Sat, 22 Feb 2020 07:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha at a wedding function in Pakistan Gets Trolled
shatrughan sinha - फोटो : Instagram

भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्ते के बीच अभिनेता व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तानी कारोबारी मियां असद एहसान ने उन्हें शादी में आने का न्योता दिया था। शत्रुघ्न की पाकिस्तान से तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Shatrughan Sinha at a wedding function in Pakistan Gets Trolled
shatrughan sinha - फोटो : Social Media

वायरल हो रहीं तस्वीरों में शत्रुघ्न नवविवाहित जोड़े के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। जिसपर भारतीय फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने शत्रुघ्न सिन्हा पर कमेंट करते हुए लिखा है- पैसा मिलना चाहिए इन लोगों को, बस फिर कहीं भी चले जाएंगे।

Shatrughan Sinha at a wedding function in Pakistan Gets Trolled
shatrughan sinha - फोटो : Instagram

एक अन्य यूजर ने लिखा है- पर्सनल रिश्ते देश की इज्जत से ऊपर होते हैं शत्रु जी कांग्रेस कल्चर को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। एक ने लिखा- ऐसा क्या है कांग्रेस में जो जाते ही पाकिस्तान अच्छा लगने लगता हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha at a wedding function in Pakistan Gets Trolled
shatrughan sinha

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है- बिचारे को यहां कोई पूछ नहीं रहा है तो पड़ोसी देश ही जाना पड़ेगा। बेगानी शादी में अबदुल्ला दीवाना जैसी हालत हैं इन लोगों की। बता दें सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा की पाकिस्तान यात्रा की बहुत आलोचना की जा रही है।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha at a wedding function in Pakistan Gets Trolled
shatrughan sinha - फोटो : ट्विटर

बताया जा रहा है कि ये वीडियो लाहौर में हुई किसी शादी का है। इसी शादी समारोह में शामिल होने के शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान गए थे। समारोह में पाकिस्तानी अभिनेत्री रीमा खान भी थीं। दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिचाईं। अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही अब खबरों का बाजार गर्म हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed