फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा को पीटते जा रहे थे अमिताभ, शशि कपूर ने किया था बीच-बचाव

Sat, 06 Apr 2019 04:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 06 Apr 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha revealed shocking thing on Amitabh Bachchan related with Kaala Patthar film
Shatrughan Sinha and Amitabh Bachchan - फोटो : twitter

बॉलीवुड से राजनीति में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा का बागी नेता भी कहा जाता था। शत्रुघ्न कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्हें पटना साहिब का टिकट मिल गया है।फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर राजनीति, शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। भाजपा में जब वह थे तब भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई बार बयान दिए। अपनी बायोग्राफी में शत्रुघ्न ने अमिताभ बच्चन से जुड़े राज का खुलासा किया था। इसमें शत्रुघ्न ने बताया था कि कैसे बिग बी ने उन्हें फिल्म के सीक्वेंस के दौरान बुरी तरह मारा था।

Shatrughan Sinha revealed shocking thing on Amitabh Bachchan related with Kaala Patthar film
Shatrughan Sinha and Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बायोग्राफी 'एनीथिंग बट खामोश' (Anything But Khamosh) में इस बात का जिक्र है। इस किताब में लिखा है- 'फिल्म काला पत्थर के एक फाइट सीक्वेंस में अमिताभ बच्चन ने मेरी बुरी तरह पिटाई की थी। वह मुझे तब तक मारते रहे जब तक शशि कपूर ने बीच में आकर हमें अलग नहीं किया। मुझे इस सीन के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था।'  
Shatrughan Sinha revealed shocking thing on Amitabh Bachchan related with Kaala Patthar film
Kaala Patthar film - फोटो : twitter

बायोग्राफी के मुताबिक- 'काला पत्थर के सेट पर अमिताभ के बगल वाली कुर्सी कभी भी शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर नहीं की गई। न ही कभी उनका छाता मुझसे शेयर किया गया। हम लोग लोकेशन से एक ही सेट पर जाते थे। वह अपनी गाड़ी में होटल जाते थे और मुझे कभी नहीं कहा कि चलो साथ चलते हैं। यह मुझे अजीब लगता था। मैं हमेशा सोचता था कि ऐसा क्यों हो रहा हैं क्योंकि मैंने कभी उनसे कोई शिकायत नहीं रखी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha revealed shocking thing on Amitabh Bachchan related with Kaala Patthar film
Shatrughan Sinha and Amitabh Bachchan - फोटो : twitter

बायोग्राफी में लिखा गया है- 'दिक्कत यह थी कि मेरी एक्टिंग की तारीफ हो रही थी। अमिताभ देख सकते थे कि मुझे कैसा रिस्पांस मिल रहा है। इस वजह से वह नहीं चाहते थे कि मैं उनकी फिल्म में हिस्सा बनूं। मैं चापलूसी में विश्वास नहीं रखा। इसलिए मैंने 'पा' फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ नहीं की।' 

विज्ञापन
Shatrughan Sinha revealed shocking thing on Amitabh Bachchan related with Kaala Patthar film
Shatrughan Sinha joins congress party - फोटो : twitter

आपको बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। सभी फिल्में सुपरहिट रहीं। इन फिल्मों में दोस्ताना, परवाना, नसीब, शान और काला पत्थर फिल्में शामिल हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीति की शुरुआत कई साल पहले की थी। कुछ दिन पहले शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी का पिता को लेकर बयान चर्चा में रहा था। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था, 'यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed