{"_id":"6a191bfdd64a226350021ba3","slug":"she-became-indias-crush-after-a-movie-then-lost-her-memory-because-of-an-accident-2026-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रातों-रात बन गईं थीं पूरे देश की क्रश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई याददाश्त; अब करना चाहती हैं फिल्मों में वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रातों-रात बन गईं थीं पूरे देश की क्रश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई याददाश्त; अब करना चाहती हैं फिल्मों में वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 29 May 2026 10:25 AM IST
सार
90 के दशक की शुरुआत में अपनी खूबसूरती, मासूमियत और शानदार सफलता के दम पर यह एक्ट्रेस पूरे देश की सबसे बड़ी क्रश बन गई थीं। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।
विज्ञापन
1 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यह कहानी है अनु अग्रवाल की, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टारडम हासिल कर लिया था। साल 1990 में आशिकी रिलीज हुई, जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने डेब्यू किया और दोनों ही एक झटके में सुपरस्टार बन गए। फिल्म की कहानी और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई, लेकिन इसका म्यूजिक सबसे ज्यादा हिट रहा।
नदीम-श्रवण के गानों ने इतिहास रच दिया और कुमार सानू जैसे सिंगर्स को भी नई पहचान मिली। ‘नजर के सामने’, ‘धीरे-धीरे से’, ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’ जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
2 of 5
आशिकी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म के बाद नहीं मिली सफलता
फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अनु ने ‘किंग अंकल’, ‘खल-नाइका’, ‘जनम कुंडली’ और ‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी कोई भी फिल्म ‘आशिकी’ जैसी सफलता नहीं दोहरा पाई। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और 1996 के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी।
3 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
कलर की वजह से हुई ट्रोलिंग
अनु ने बाद में यह भी बताया कि उस समय इंडस्ट्री में उनके डस्की लुक की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। एक बार तो उन्होंने एक मॉडलिंग असाइनमेंट छोड़ दिया क्योंकि उन पर गोरा मेकअप किया जा रहा था। उन्होंने साफ कहा था- ‘अगर आपको मैं जैसी हूं वैसी पसंद हूं तो ठीक, नहीं तो कोई बात नहीं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक एक्सिडेंट से बदल गई जिंदगी
फिर साल 1999 में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उनका एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ, जिसमें वह 29 दिनों तक कोमा में रहीं। इस हादसे के बाद उनकी याददाश्त चली गई और उन्हें जिंदगी की बुनियादी चीजें भी दोबारा सीखनी पड़ीं।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उनकी मां ने उन्हें ‘आशिकी’ दिखाई, तो वह खुद को पहचान भी नहीं पाईं। उन्हें यह तक याद नहीं था कि- 1, 2, 3 नंबर क्या होता है, उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था।इस हादसे के बाद अनु ने 2001 में ग्लैमर की दुनिया छोड़ दी और पहाड़ों में जाकर आध्यात्मिक जीवन अपनाया। उन्होंने योग और खुद को समझने के रास्ते को चुना।
2015 में उन्होंने अपनी किताब ‘अन्यूश्वल मेमोइर ऑफ द गर्ल हू कम बैक फ्रॉम द बैक’ लिखी, जिसमें उन्होंने फिल्मी दुनिया को अपनी जिंदगी का सबसे दुखी समय बताया।
विज्ञापन
5 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @anusualanu
अब करना चाहती है फिल्मों में वापसी
अब इतने समय के बाद अनु अग्रवाल एक बार फिर से वापसी करना चाहती हैं। वह अच्छे स्क्रिप्ट की तलाश में हैं और फिल्ममेकर्स से मिल रही हैं। उनका कहना है कि अगर वह वापसी करेंगी, तो कुछ खास और दमदार ही करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।