फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: दुल्हन के लिबास में नजर आईं शहनाज तो ट्रोलर्स ने साधा निशाना, सिद्धार्थ से दोस्ती और प्यार पर उठाए सवाल

Thu, 28 Oct 2021 11:39 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 28 Oct 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Shehnaaz gill faced hatred from user after her bridal look goes viral
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब की कटरीना कैफ और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल धीरे धीरे सामान्य जीवन जीने की कोशिश में आगे बढ़ रही हैं। अपने सबसे करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को अचानक खो देने से शहनाज सदमे में चली गई थी लेकिन कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद शहनाज फिर से सारे काम निपटा रही हैं। वहीं शहनाज को फैंस का भी जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।



शहनाज गिल के दुल्हन बनने पर फैंस ने उठाए सवाल

इस वीडियो में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस ने उनकी जमकर तारीफ भी की लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे यूजर्स भी मौजूद हैं जिन्हें ट्रोल करने की आदत है। ऐसे में कई यूजर्स ने शहनाज को ट्रोल करना शुरु कर दिया। सना का दुल्हन वाला अवतार देखकर कई यूजर्स भड़क गए और शहनाज पर निशाना साधने लगे।

Shehnaaz gill faced hatred from user after her bridal look goes viral
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल यूजर्स का कहना है कि सिद्धार्थ की मौत को अभी कुछ ही समय हुआ है और शहनाज ऐसे कैसे खुश हो सकती हैं। कई यूजर्स ने यह सवाल उठाए हैं कि शहनाज तो सिद्धार्थ पर दिल खोलकर प्यार लुटाती थीं फिर उनकी मौत के कुछ समय बाद ऐसे दुल्हन बनकर कैसे नजर आ सकती हैं।

Shehnaaz gill faced hatred from user after her bridal look goes viral
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ अचानक से इस दुनिया से चले गए तो सभी हैरान रह गए। इस खबर का शहनाज पर काफी बुरा असर पड़ा था। उनके बहुत से वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुई थीं जिसमें वह बिल्कुल बदहवास सी दिख रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz gill faced hatred from user after her bridal look goes viral
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज के परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों ने बताया कि शहनाज सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के बाद ना कुछ खा रही थीं और ना ही ढंग से सो रही थीं। हालांकि धीरे धीरे वह अब अपने काम पर लौट आई हैं और अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा कर रही हैं लेकिन यूजर्स बेवजह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shehnaaz gill faced hatred from user after her bridal look goes viral
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

शहनाज का यह वायरल वीडियो भी काफी पुराना है। फिलहाल शहनाज अपनी कॉमेडी फिल्म 'हौंसला रख' के प्रमोशन में नजर आईं। इस फिल्म में उनके हीरो दिलजीत दोसांझ हैं। साथ ही कुछ समय पहले सिद्धार्थ और शहनाज का हैबिट वीडियो भी रिलीज हुआ था जिसमें आखिरी बार सिद्धार्थ को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed