फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill Hospitalised: शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव सेशन के जरिए साझा किया हेल्थ अपडेट

Tue, 10 Oct 2023 09:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 10 Oct 2023 09:49 AM IST
सार

'थैंक यू फॉर कमिंग' की अभिनेत्री शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री ने लाइव सेशन के दौरान हेल्थ अपडेट साझा कर फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill hospitalised Thank You For Coming actress suffering from food poisioning share health update
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। मूवी में सना का ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इसी बीच अभिनेत्री से जुड़ी एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई है। शहनाज गिल, अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही उनसे मिलने के लिए फिल्मी सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आखिरकार अभिनेत्री को ऐसा क्या हुआ है, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती होना पड़ा है, आइए जान लेते हैं-

Shehnaaz Gill hospitalised Thank You For Coming actress suffering from food poisioning share health update
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल वर्तमान में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री फूड पॉइजनिंग से उबर रही हैं। सना को बीते दिनों 'थैंक यू फॉर कमिंग' का जोरो-शोरों से प्रमोशन करते देखा गया। व्यापक प्रचार के दौरान वह बीमार पड़ गईं। सोमवार देर रात, फिल्म की सह निर्माता रिया कपूर उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। 

Shehnaaz Gill hospitalised Thank You For Coming actress suffering from food poisioning share health update
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने रिया कपूर का अस्पताल से बाहर निकलते और अपनी कार में बैठने का एक वीडियो साझा किया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में शहनाज के स्वास्थ्य के लिए अपनी चिंता व्यक्त की। एक फैन ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ... अपना ख्याल रखना।' एक अन्य ने टिप्पणी की, 'तू शेरनी है हमारी।' कुछ लोगों ने कहा कि शहनाज को बुरी नजर लग गई है। एक टिप्पणी में लिखा है, 'जल्दी ठीक हो जाओ, शहनाज नजर लग गई मेरी गुड़िया को।'

Ekta Kapoor: अडल्ट फिल्में बनाना बंद करो बोलने पर एकता का ट्रोल्स को करारा जवाब, कहा- अडल्ट हूं अडल्ट...

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill hospitalised Thank You For Coming actress suffering from food poisioning share health update
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल ने इससे पहले अस्पताल से एक इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव सत्र का एक वीडियो फैंस द्वारा ऑनलाइन साझा किया गया है। अस्पताल के कपड़े पहनकर और अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुईं सना कहती नजर आ रही हैं, 'देखो समय सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़े दिन बाद। दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने सैंडविच खा लिया था। इन्फेक्शन हुआ है मुझे फूड इन्फेक्शन।'

Akshay Kumar: पान मसाला विज्ञापन से फिर जुड़े अक्षय कुमार? पोस्ट कर अभिनेता ने ही दे दिया करारा जवाब

विज्ञापन
Shehnaaz Gill hospitalised Thank You For Coming actress suffering from food poisioning share health update
थैंक यू फॉर कमिंग फिल्म के इवेंट में एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शहनाज गिल की हालिया रिलीज फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में बेअसर नजर आई है। टिकट विंडो पर इसका खराब प्रदर्शन शहनाज गिल और मेकर्स की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है। मूवी का 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो गया है। वीकएंड में फेल साबित हुई यह मूवी वीकडेज में और बेकार प्रदर्शन कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed