फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार शहनाज ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- तू मेरा है और..

Thu, 28 Oct 2021 02:14 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 Oct 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill makes her first Instagram post since Sidharth's death
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार उनकी प्रेमिका शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ की मौत के लगभग दो महीने बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है और एक पोस्ट साझा किया है। जिसे उनके प्रशंसकों की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने एक खूबसूरत बात लिखी है। यह एक पोस्टर है, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज खिलखिला रहे हैं। इस पोस्टर के जरिए शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है। माना जा रहा है कि यह शहनाज की तरफ से सिद्धार्थ के लिए एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट हो सकता है। क्योंकि इसकी रिलीज तारीख 29 अक्तूबर यानी कि कल दोपहर 12 बजे लिखी गई है।


 

Shehnaaz Gill makes her first Instagram post since Sidharth's death
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

क्या लिखा है पोस्टर में?
शहनाज गिल ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लिखा है, तू यहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला को मेरी दिल से श्रद्धांजलि। शहनाज के इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए इस पोस्टर को अब तक 8 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इसमें हजारों की संख्या में यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। सिद्धार्थ और शहनाज दोनों के फैंस इस पोस्टर पर कई कमेंट कर रहे हैं और शहनाज के साथ ही दिवंगत सिद्धार्थ को भी अपना स्नेह बरसा रहे हैं।

Shehnaaz Gill makes her first Instagram post since Sidharth's death
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थी। बिग बॉस के घर के भीतर से दोनों की दोस्ती हुई और उसके बाद एक-दूसरे के करीब आये। इंडस्ट्री में इस जोड़ी को सिडनाज के नाम से जाना जाता था। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज गिल की बुरी हालत हो गई थी। वह सिद्धार्थ के अचानक इस तरह उन्हें छोड़कर चले जाने के गम से उभर नहीं पा रही थी। यही वजह थी कि उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। वह सिद्धार्थ की मौत के करीब एक महीने तक कैमरे के भी सामने नहीं आई थी। न ही उनकी कोई सार्वजनिक पोस्ट देखी गई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill makes her first Instagram post since Sidharth's death
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को हुआ था। इसके बाद पहली बार शहनाज करीब एक महीने बाद अक्तूबर में अपनी फिल्म 'हौसला रख' के प्रमोशन में देखी गई थी। उस वक्त भी उनके चेहरे पर सिद्धार्थ को खोने का गम दिख रहा था। ऐसा लग रहा था कि उनके चेहरे का नूर जैसे सिद्धार्थ के साथ ही चला गया हो। शहनाज अपनी पंजाबी फिल्म हौसला रख के लिए सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं थीं। 
 

विज्ञापन
Shehnaaz Gill makes her first Instagram post since Sidharth's death
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को 'बिग बॉस 13' में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। एक पुराने वीडियो में शहनाज ने कहा था कि उन्हें सिद्धार्थ से प्यार है और इसे लेकर वह परेशान भी हैं। अब जब शहनाज ने पहली बार सिद्धार्थ के साथ अपनी फोटो शेयर की है, तो फैंस उस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, आपको प्यार और साहस। एक अन्य यूजर्स ने लिखा, आ गई हमारी शेरनी। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, सिडनाज आपको प्यार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed