फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: शहनाज गिल ने ट्वीट कर दे दिया 'केजीएफ 2' का स्पॉइलर, फैंस बोले - इतना नहीं बताना था

Sun, 17 Apr 2022 04:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 17 Apr 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill reveals KGF Chapter 2 twist yash and srinidhi reacts
केजीएफ चैप्टर 2, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हर तरफ 'केजीएफ 2' की ही बात हो रही है। फिल्म का क्रेज जनता ही नहीं सेलेब्स पर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में बिग बॉस फेम शहनाज गिल भी फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई। शहनाज ने ट्वीट कर फिल्म की जमकर तारीफ की। शहनाज के ट्वीट पर यश और श्रीनिधि ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन इसी सबके बीच एक्साइटमेंट में शहनाज ने फिल्म का स्पॉइलर ही दे दिया।

Shehnaaz Gill reveals KGF Chapter 2 twist yash and srinidhi reacts
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शहनाज ने ट्वीट कर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा कि मुबारक हो...आप सभी को प्यार, वॉयलेंस बहुत पसंद आई यश। शानदार काम श्रीनिधि, रवीना टंडन, संजय दत्त और प्रशांत नील। केजीएफ 2 को सलाम। शहनाज ने अपनी ट्वीट में सभी को टैग किया है। ऐसे में यश और श्रीनिधि दोनों ने शहनाज का शुक्रिया अदा किया। लेकिन इसके बाद शहनाज ने एक्साइटमेंट में बहुत बड़ी गलती कर दी। शहनाज ने श्रीनिधि को कहा कि अरे कोई बात नहीं, थैंक्यू की क्या जरूरत थी, इतना तो बनता है आपके लिए...आखिर रॉकी भाई के लिए गोली खाई आपने, आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी।

Shehnaaz Gill reveals KGF Chapter 2 twist yash and srinidhi reacts
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

शहनाज ने जैसे ही ये लिखा तो एक यूजर ने कमेंट किया कि शहनाज इतना नहीं बताना था। इस पर शहनाज ने कहा कि ये फिल्म का हैंगओवर था। अब कुछ नहीं बोलूंगी सॉरी इतना सोचा नहीं था, दिल की बात मुंह पर आ गई, कंट्रोल शहनाज कंट्रोल। इसके बाद श्रीनिधि शेट्टी ने फिर से शहनाज की पोस्ट पर कमेंट किया कि हमें खुशी हुई कि आपको फिल्म इतनी पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill reveals KGF Chapter 2 twist yash and srinidhi reacts
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया गया। यश को एक बार फिर रॉकी भाई के अंदाज में देखकर फैंस काफी खुश हैं। वहीं, अब ‘केजीएफ चैप्टर 3’ आने का इंतजार सबको है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed