फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 years of Bala Ramayanam: जूनियर एनटीआर ने पूरे किए तेलुगू सिनेमा में अपने 25 साल, सामने आई पहली फिल्म की तस्वीरें

Sun, 17 Apr 2022 02:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Junior NTR completed 25 years in telugu film industry shared the pictures from his first film bala ramayanam
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी जाना जाता है, वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। वह अपने दमदार अभिनय के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। साउथ सिनेमा में बड़ा नाम बन चुके जूनियर एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फिल्म 'बाल रामायणम' को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। इसी मौके पर अभिनेता-मॉडल ठाकुर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जूनियर एनटीआर की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जो काफी वायरल हो रही हैं।

Junior NTR completed 25 years in telugu film industry shared the pictures from his first film bala ramayanam
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

जूनियर एनटीआर के 25 साल
जूनियर एनटीआर ने 25 साल पहले 'बाल रामायणम' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। गुणशेखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अप्रैल, 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सारे कलाकार बच्चों द्वारा निभाए गए हैं। इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जूनियर एनटीआर ने आगे चलकर अपनी फिल्मों के दम पर काफी नाम कमाया और सिनेमा जगत का एक जाना पहचाना नाम बन गए।

Junior NTR completed 25 years in telugu film industry shared the pictures from his first film bala ramayanam
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

ट्विटर पर छाए 25 साल पहले के जूनियर एनटीआर
अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने ट्विटर पर फिल्म 'बाल रामायणम' से जूनियर एनटीआर की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। ठाकुर अनूप सिंह ने ट्वीट कर जूनियर एनटीआर को बधाई दी। वह लिखते हैं, "जूनियर एनटीआर को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने के लिए बधाई क्योंकि उनकी पहली फिल्म ने भी 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म को नेशनल अवार्ड भी मिले थे।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Junior NTR completed 25 years in telugu film industry shared the pictures from his first film bala ramayanam
बाला रामायणम - फोटो : social media

बाल रामायणम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साल 1996 में रिलीज हुई 'बाला रामायणम' ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में लगभग 3000 बच्चों ने काम किया था, जिनकी उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। जूनियर एनटीआर ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जबकि क्लासिकल डांसर स्मिता माधव सीता के रूप में दिखाई दी थी। फिल्म को रिलीज वाले साल में ही सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

विज्ञापन
Junior NTR completed 25 years in telugu film industry shared the pictures from his first film bala ramayanam
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में आए थे नजर
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार राम चरण के साथ फिल्म 'आरआरआर' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही बंपर कमाई कर वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed