कारों की शौकीन हैं शहनाज गिल: उनके पास हैं यह लग्जरी कारें, 1.2 करोड़ की जगुआर एक्सजे भी लिस्ट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन क्या आपको पता है कि सुपर टैलेंटेड शहनाज गिल के पास कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। वह कारों की जबरदस्त शौकीन हैं। शहनाज अभिनय करती हैं, गाना भी गाती हैं और नृत्य भी करती हैं, तभी उन्होंने इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। दिलजीत दोसांझ अभिनीत उनकी फिल्म होन्सला राख रिलीज हो चुकी है। जिसमें उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, शहनाज गिल और शिंदा ग्रेवाल हैं। निर्माता के रूप में यह दिलजीत दोसांझ की पहली फिल्म है। आइए जानते हैं शहनाज गिल के पास कौन-कौन सी कारें हैं...
एक रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज गिल के पास कई कारें हैं। उनके सुपर लग्जरी कार कलेक्शन में ऑडी ए4, होंडा सिटी, रेंज रोवर इवोक, ऑडी क्यू3, मर्सिडीज बेंज सी-क्लास शामिल हैं। उनकी ऑडी क्यू3 की कीमत करीब 34 लाख रुपये है। यह लग्जरी कार 1.3 लीटर 4 सिलेंडर इंजन के साथ आती है और 17 किमी प्रति लीटर की ईंधन दक्षता के साथ 148 बीएचपी और 250 एनएम अधिकतम टॉर्क देती है।
इसके अलावा, शहनाज गिल के पास सफ़द रंग की मर्सडिज बेंज सी-क्लास भी है। इस कार कीमत करीब 46.63 लाख रुपये है। यह 1.5 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
शहनाज के पास काले रंग की जगुआर एक्सजे भी है। इस लग्जरी कार की कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, शहनाज के पास रेंज रोवर इवोक भी है। इस कार की कीमत करीब 65 लाख रुपये है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु के बाद शहनाज गिल की जिंदगी पूरी तरह सूनी हो गई है। वह सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं और यह भी कहा जा रहा था कि दोनों ही शादी करने वाले हैं। यही वजह है कि सिद्धार्थ की मृत्यु पर वह फूट-फूटकर रोती हुईं दिखीं थी और अचेत हो गईं थीं। हालांकि, वह इस गम से निकलते हुए पहली बार अपनी फिल्म होन्सला राख के प्रमोशन के दौरान मुस्कराते हुए दिखी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।