फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Web Series: ये 5 बेहतरीन वेब सीरीज बना सकती हैं आपका दिन, ओटीटी पर हैं सुपरहिट

Mon, 18 Oct 2021 05:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 Oct 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
TOP 5 web series on OTT netflix zee5 prime video mx player
TOP 5 web Series - फोटो : सोशल मीडिया

डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पिछले कुछ सालों में बड़ी तेजी से देश में पैर पसारे हैं। कोरोना काल में तो जैसे इसके पंख ही लग गए हैं। हालांकि कोरोना के कम होने के बाद भी थियेटर में लोग फिल्म देखने से कतरा रहे हैं। अब लोगों की पहली पसंद में शामिल है घर बैठे ओटीटी का मजा लेना। ओटीटी पर हर दिन कुछ नया प्रसारित किया जा रहा है जिससे दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी न आए। अगर आप भी घर बैठे बोर हो रहे हैं तो आपकी इस बोरियत का इलाज आपके पास ही है। हम आपको एक छोटा सा रास्ता बताते हैं और इसके लिए आपको बस अपना मोबाइल उठाने की ही जरूरत है। आज हम आपको पांच ऐसी वेब सीरीज बता रहे हैं जो लंबी तो हैं ही लेकिन आपकी बोरियत दूर करने के लिए बिलकुल परफेक्ट हैं और इसे आप अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

TOP 5 web series on OTT netflix zee5 prime video mx player
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया

मनी हाइस्ट 
नेटफ्लिक्स की सुपरहिट स्पेनिश क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट लोगों की पसंदीदा लिस्ट में टॉप पर है। रिलीज होने के कई दिनों बाद तक यह सीरीज ट्रेंडिंग में बनी हुई थी।

TOP 5 web series on OTT netflix zee5 prime video mx player
Squid Game - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्विड गेम्स
दूसरे नंबर पर भी नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज ही है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही कोरिया की डेडली स्पोर्ट्स थ्रिलर स्क्विड गेम्स भी इस वक्त ओटीटी पर छाई हुई है। स्क्विड गेम्स 90 देशों में पहले नंबर पर बना हुआ है। इसमें दिखाया गया है कि दुनिया में न तो सभी अमीर खुश है और न सभी गरीब। अमीर अपने मजे के लिए लोगों को मरवा रहे हैं। इन्हें बस पैसा चाहिए था, फिर चाहे इन्हें किसी को मारना पड़े या खुद मरना पड़े। इस बीच लालच ने एक अहम भूमिका निभाई, जिसके कारण लोग एक दूसरे की जान लेने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
TOP 5 web series on OTT netflix zee5 prime video mx player
mind hunter - फोटो : सोशल मीडिया

माइंडहंटर
माइंडहंटर एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक अपराध-आधारित वेब सीरीज है, जो पेनहॉल द्वारा बनाई गई है। यह सीरीज सच्ची घटना पर आधारित किताब माइंडहंटर पर आधारित है। माइंडहंटर दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
TOP 5 web series on OTT netflix zee5 prime video mx player
मुंबई डायरिज 26/11 - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई डायरिज 
अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही मुंबई डायरिज भी इन दिनों खूब देखी जा रही है। अगर अब तक आपने इसे नहीं देखा है तो देख लीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed