{"_id":"6321e3dde4f2634a760f21f8","slug":"shehnaaz-gill-walks-out-with-singer-jassi-gill-in-siddharth-nigam-birthday-party-see-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी में इस फेमस सिंगर का हाथ थामे नजर आईं शहनाज गिल, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी में इस फेमस सिंगर का हाथ थामे नजर आईं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 14 Sep 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर सिद्धार्थ निगम जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें छोटे पर्दे के कई सितारे नजर आए थे। इस पार्टी में सिद्धार्थ के साथ उनकी फिल्म में काम कर रहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल भी नजर आईं।
2 of 4
शहनाज गिल, जस्सी गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल का हाथ थामे नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिद्धार्थ के बर्थडे पार्टी का है। वीडियो में शहनाज को ब्लू डेनिम में देखा जा सकता है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि जस्सी और शहनाज एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आ चुके हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। इस बीच वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आने शुरु हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें यह मौका सलमान खान ने दिया है। जानकारी के मुताबिक 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह राघव जुयाल के अपोजिट दिखेंगी। इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : Instagram
हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर सलमान ने इस फिल्म का टाइटल अनाउंस करते हुए अपना लुक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस छोटे से वीडियो में अभिनेता बड़े बालों में नजर आए थे। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया था। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इससे पहले वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।