शहजादा का टिकट खिड़की पर खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। 17 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का ओपनिंग डे से ही कलेक्शन फीका रहा है। कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 के सुपरहिट होने के बाद, माना जा रहा था कि उनकी यह फिल्म भी अच्छी कमाई करेगी। हालांकि, छह दिनों के कलेक्शन के बाद ऐसा बिलकुल भी होता नहीं दिख रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Shehzada Box Office Collection: 'शहजादा' को नहीं मिल रहे दर्शक, छठवें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित धवन के निर्देशन में बनी शहजादा अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का रीमेक है। इस फिल्म ने दक्षिण भारत में जबर्दस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन हिंदी पट्टी में फिल्म का रीमेक जादू चलाने में कामयाब होता नहीं दिख रहा है। रोहित की पहली फिल्म देसी बॉयज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म ढिशूम भी टिकट खिड़की पर औसत कमाई ही कर सकी थी। अब उनकी लेटेस्ट फिल्म शहजादा पर भी फ्लॉप की तलवार लटकने लगी है।
Priyanka Pandit: प्रियंका पंडित ने एमएमएस वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा करियर बर्बाद हो गया
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन शहजादा ने महज छह करोड़ बटोरे थे। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में खास सुधार देखने को नहीं मिला था। शनिवार को फिल्म का बिजनेस छह करोड़ 65 लाख का रहा था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ 55 लाख,चौथे दिन दो करोड़ 25 लाख और पांचवें दिन दो करोड़ छह लाख का कारोबार किया था।
Mimi Chakraborty: अमीरात एयरलाइन की इस हरकत पर भड़कीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, ट्वीट कर कही यह बात
अब फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को एक करोड़ 70 लाख रुपये ही बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 26.21 करोड़ हो गया है। बता दें कि कार्तिक की पिछली फिल्म भूल भुलैया 2 की तुलना में कलेक्शन के ये आंकड़े काफी कम हैं।
Adipurush: आदिपुरुष को ट्रोल करने पर फिल्म के एडिटर आशीष म्हात्रे का बड़ा बयान, बोले- 90 सेकंड के टीजर से...
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद जल्द ही सत्य प्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी लीड रोल निभाते दिखेंगे।
Bollywood: सरेआम फैंस की बदतमीजी का शिकार हुए ये सितारे, किसी के हाथ पर काटा तो किसी को जबरदस्ती लगाया गले