इस समय सिनेमा जगत में काफी हलचल मची हुई है। एक तरफ तो कोरोना महामारी ने सिनेमा जगत की हालत खस्ता कर रखी है। तो हीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म को लेकर भी बड़ी बहस शुरू हो गई है। कोरोना की वजह से फिल्म थियेटर बंद हैं, जिन्हें अभी खोलने की सख्ती से मनाही की गई हैं। इसी बीच निर्देशक शेखर कपूर ने बताया है कि अब स्टार सिस्टम की कमर कैसे टूटेगी।
शेखर कपूर ने बताया कब खुलेंगे सिनेमाघर, ट्वीट कर कहा- 'अब स्टार सिस्टम की कमर टूट जाएगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मार्च से सिनेमाघर बंद हैं। हालांकि अब शूटिंग शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी भी सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। इसी बीच शेखर कपूर ने कहा है कि सिनेमाघर अब करीब एक साल तक नहीं खुलेंगे। जिसकी वजह से स्टार सिस्टम की कमर टूट जाएगी। शेखर के इस ट्वीट से बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर से हलचल मच गई हैं।
शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सिनेमाघर अगले एक साल तक नहीं खुलने वाले। ऐसे में पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने वाली हाइप बंद हो जाएगी। इसकी वजह से थिएट्रिकल स्टार सिस्टम भी खत्म हो जाएगा। स्टार्स को अपनी फिल्म की रिलीज के लिए मौजूदा ओटीटी प्लेटफॉर्म को अपनाना होगा या फिर वे अपने खुद के एप्स के माध्यम से फिल्मों को स्ट्रीम करेंगे। टेक्नोलॉजी काफी सरल है।'
Theatres are not going to open for atleast a year. So all hype around first weeks bussiness of 100+ crores is dead. So the theatrical Star System is dead.
Stars will have to go to existing OTT platform or stream films themselves through their own apps. Technology is quite simple
बता दें कि सिनेमाघरों के नहीं खुलने से कई फिल्मों की रिलीज अटकी हुई है। जिनमें से कई फिल्मों को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। तो कई फिल्में अभी भी अधर में लटकी हुई हैं। ऐसे में शेखर कपूर का ये ट्वीट किसी तंज से कम नहीं हैं।
बता दें कि सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से फिल्म '83', 'सूर्यवंशी' और 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' जैसी फिल्मों की रिलीज स्थगित हो गई है। तो वहीं अक्षय कुमार स्टारर 'लक्ष्मी बम', विद्या बालन स्टारर 'शकुंतला देवी', अजय देवगन स्टारर 'भुजः द प्राइड ऑफ नेशन', आलिया भट्ट स्टारर 'सड़क 2', सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' और जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' जैसी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए चली गई हैं।
पढ़ें: सलमान के शो बिग बॉस के ऑफर पर बोले अध्ययन सुमन, 'दुनिया का अंत होगा तो भी वहां नहीं जाऊंगा'