अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर बहस छिड़ गई है। निर्माता, निर्देशक और कलाकार इस बहस में दो तरफ साफ बंटे नजर आ रहे हैं। इस बहस के बीच शुक्रवार को निर्देशक आर बाल्की का एक बयान सुर्खियां बन गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पूरी इंडस्ट्री में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसा कोई कलाकार नहीं है। बाल्की के इस बयान के बाद कई लोग इसके विरोध में उतर आए। निर्देशक शेखर कपूर ने आर बाल्की के इस बयान पर जवाब दिया। वहीं बुलबुल फिल्म के अभिनेता अविनाश तिवारी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
आलिया और रणबीर को 'द बेस्ट' बताकर घिरे आर बाल्की, शेखर कपूर और अविनाश तिवारी ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, आर बाल्की ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इंडस्ट्री में चल रही वंशवाद को लेकर बहस बिल्कुल बेवकूफी है। हुनर की कद्र हर जगह होती है। अगर इस इंडस्ट्री में रणबीर और आलिया से अच्छा कोई कलाकार है तो फिर यह बहस सही मानी जा सकती है। आर बाल्की के इस बयान पर शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपका बहुत सम्मान करता हूं बाल्की, लेकिन एक बार फिर कल रात मैंने 'काय पो छे' देखी। उस समय तीन बिल्कुल युवा कलाकार थे और हर किसी ने शानदार अभिनय किया।’
Have huge respect for you, Balki. But i just saw Kai Po Che again last night. Three new young actors at that time. And stunning believable performances by each @filmfare https://t.co/cIvSVsfNJR
एक और ट्वीट में शेखर कपूर ने लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता आज थिएटर से आ रहे हैं। उनके लिए नया सम्मान मिला है। और उनमें आत्मविश्वास है। मैंने नसीर (नसीरुद्दीन शाह), शबाना (शबाना आजमी), सतीश कौशिक, सीमा बिस्वास और बैंडिट क्वीन की पूरी कास्ट के साथ काम किया है। केट ब्लैंचेट, जेओफ्री रश, हीथ लेजर, डैनियल क्रैग, एडी रेडमेन सभी थियेटर से हैं।'
Best actors today are coming from theatre. Theres new found respect for them. And confidence.
I’ve worked with Naseer, Shabana,Satish Kaushik, Seema Biswas and entire cast of Bandit Queen, Cate Blanchett, Geoffrey Rush, Heath Ledger Daniel Craig Eddy Redmayne
All are from theatre
आर बाल्की के इस बयान पर अविनाश तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय आर बाल्की सर, आपको कैसे पता चलेगा कि वो बेहतर नहीं हैं अगर उन्हें मौका ही नहीं दिया जाएगा।'
इससे पहले फिल्म संपादक अपूर्व असरानी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स साझा करते हुए कहा था कि बेशक रणबीर और आलिया एक अच्छे कलाकार हैं लेकिन सिर्फ वही अच्छे कलाकार नहीं हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि अब इंडस्ट्री में सिर्फ तीन या चार नामों के आसपास ही घूमने वाली सारी चीजों को बंद कर देना चाहिए। आर बाल्की के बयान का जवाब देते हुए अपूर्व ने ट्विटर पर लिखा, 'मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, विद्या बालन, ऋचा चड्ढा। अगर हम 'ए' लिस्ट फिल्मी परिवार से ऊपर उठकर देखें तो और भी बहुत से कलाकार हैं। मुझे रणबीर और आलिया भी पसंद हैं लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ वही अच्छे कलाकार नहीं हैं।'
सुशांत का नाम भी ठीक से नहीं लिख पाईं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने ट्वीट में पकड़ी इतनी गलतियां