{"_id":"5e61436a8ebc3ec75f4f77d4","slug":"shekhar-kapur-and-suchitra-krishnamoorthi-daughter-kaveri-speak-over-her-parents-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शेखर कपूर और सुचित्रा के केस में बेटी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं अपनी बात खुद कर सकती हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शेखर कपूर और सुचित्रा के केस में बेटी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं अपनी बात खुद कर सकती हूं'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shekhar Kapur
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्माता और निर्देशक शेखर कपूर और उनकी पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति के केस में एक नया मोड़ आ गया है। सुचित्रा ने शेखर के खिलाफ फैमिली कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है। उस मुकदमे में उन्होंने अपनी बेटी कावेरी के हक की जायदाद मांगी है। अब इस केस में नई बात यह हुई है कि सुचित्रा और शेखर की बेटी कावेरी ने खुद सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
2 of 4
Kaveri Kapur
- फोटो : Social Media
शेखर और सुचित्रा की बेटी 19 साल की है और उनका कहना है कि वह इन सब मामलों को अच्छे से समझती हैं। कावेरी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, 'मैं वर्षों से अपने माता-पिता के इस झगड़े से दूर हूं, और मैं उनके बीच में किसी भी बात पर अपनी बात नहीं रखना चाहती थी। लेकिन कल जब मैंने देखा कि मीडिया में इस केस को लेकर मेरा नाम उछाला जा रहा है, जोकि मेरी मां और मेरे पिता के बीच की बात है।'
3 of 4
Shekhar Kapur
- फोटो : Social Media
कावेरी इस केस में अपना नाम घसीटे जाने पर बहुत दुखी हैं। वह कहती हैं, 'मैं सबसे एकदम खुले शब्दों में कह देना चाहती हूं, कि मेरा मेरे पिता मिस्टर शेखर कपूर के साथ बहुत ही मजबूत और प्यारा रिश्ता है। मैं इस बात से बहुत आहत हुई हूं, कि इस मामले में मेरा नाम घसीटा गया। मैं अब 19 साल की हूं, और अपने मुद्दों के बारे में मैं खुद बात कर सकती हूं। मेरे पास मेरे माता-पिता के इस केस में या फिर उनके किसी भी केस में करने के लिए कुछ भी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shekhar Kapur
- फोटो : file photo
बता दें कि जायदाद के एक बड़े हिस्से को लेकर सुचित्रा और शेखर के बीच में पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है। सुचित्रा के अनुसार उन्होंने कई बार शेखर से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ठीक से प्रतिक्रिया नहीं दी। इसलिए मजबूरी में सुचित्रा को शेखर पर केस करना पड़ा। फिलहाल उस प्रॉपर्टी के एक हिस्से को फिल्म अभिनेता कबीर बेदी अपने इस्तेमाल में ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।