फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस विनर पर पब में हमला, सिर पर फोड़ी बियर की बोतलें, घूसों से भी पीटा

Thu, 05 Mar 2020 11:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 05 Mar 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Telugu season 3 winner Rahul Sipligunj attack by some persons during a brawl in a pub
Rahul Sipligunj - फोटो : Social Media

बिग बॉस तेलुगु में सीजन 3 के विनर रहे सिंगर राहुल सिप्लिगुंज पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। ये घटना बुधवार की बताई जा रही है। राहुल एक पब में थे। इस दौरान वहां कुछ अज्ञात लोगों ने राहुल पर बियर की बोतलों से हमला कर दिया।

Bigg Boss Telugu season 3 winner Rahul Sipligunj attack by some persons during a brawl in a pub
Rahul Sipligunj - फोटो : Social Media

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अज्ञात लोगों का एक ग्रुप राहुल को बियर बोतलों और घूंसों से पीटता नजर आ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल अपनी एक महिला मित्र के साथ पब पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की।

Bigg Boss Telugu season 3 winner Rahul Sipligunj attack by some persons during a brawl in a pub
Rahul Sipligunj - फोटो : Social Media

राहुल ने जब इस बात का विरोध किया तो मामला बढ़ने लगा। पहले राहुल की उन अज्ञात लोगों से बहस हुई और इसके बाद मारपीट होने लगी। इस घटना में राहुल को मामूली चोटें आई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Telugu season 3 winner Rahul Sipligunj attack by some persons during a brawl in a pub
Rahul Sipligunj - फोटो : Social Media

हैदराबाद के गचिबोवली पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर वाय सुरेंदर रेड्डी के मुताबिक, घटना बुधवार रात 11.45 की है। राहुल का आरोप है कि उनके सिर पर बियर की बोतलों से वार किया गया। राहुल के साथ दो महिलाएं भी थीं, जिन्हें पत्रकार बताया जा रहा है। सिंगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss Telugu season 3 winner Rahul Sipligunj attack by some persons during a brawl in a pub
Rahul Sipligunj - फोटो : Social Media

तेलुगु बिग बॉस का विनर बनने पर राहुल ने 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती थी। राहुल एक गायक, गीतकार और संगीतकार भी हैं। उन्होंने कुछ टॉलीवुड फिल्मों के लिए भी काम किया है। वो पहली बार एक गायक के रूप में साल 2009 में सुर्खियों में आए थे।

करण जौहर ने लॉन्च किया 'इज लव इनफ? सर' का ट्रेलर, जानिए भारत में कब रिलीज होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed