{"_id":"5d504b048ebc3e6d12150674","slug":"shekhar-kapur-angry-on-bbc-world-said-why-they-mention-kashmir-is-indian-occupied-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शेखर कपूर ने उठाए सवाल, पाकिस्तान को क्यों लगता, अनुच्छेद 370 हटाने से उसकी सुरक्षा को खतरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शेखर कपूर ने उठाए सवाल, पाकिस्तान को क्यों लगता, अनुच्छेद 370 हटाने से उसकी सुरक्षा को खतरा
Mon, 12 Aug 2019 11:03 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Kapur
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों दुनिया भर में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर आम से लेकर खास तक सरकार के इस फैसले पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। वहीं कई न्यूज चैनल और मीडिया संस्थान भी इस मुद्दे पर तरह-तरह की खबरें प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे में एक चैनल की रिपोर्टिंग को लेकर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सवाल उठाए हैं।
Shekhar Kapur
- फोटो : file photo
निर्देशक शेखर कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इस बार शेखर कपूर ने ब्रिटेन के मशहूर न्यूज चैनल गुस्सा जाहिर किया है। शेखर कपूर ने ट्विटर पर लिखा- 'जितनी बार भी आप कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर कहते हैं, मैं काफी हैरान होता हूं कि आप उत्तरी आयरलैंड को ब्रिटिश अधिकृत आयरलैंड कहने से क्यों कतराते हैं ?'
Hey @BBCWorld .. each time you call #kashmir ‘Indian Occupied Kashmir’ I keep wondering why you refuse to call Northern Ireland ‘British Occupied Ireland’ ?
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) August 11, 2019
Shekhar Kapur
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं शेखर कपूर ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि पाकिस्तान को ऐसा क्यों लगता है कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने से उसकी खुद की सुरक्षा को खतरा है। क्या आप समझ पा रहे हैं?' सोशल मीडिया यूजर्स शेखर कपूर के इन दोनों ट्वीट पर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
And try as hard as I can, and even trying to see it from their point of view, I cannot fathom why Pakistan feels abolition of #Articles370 is a threat to its own security. Can you?
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) August 11, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Kapur
- फोटो : twitter
उन्होंने ट्विटर पर लिखा-'जब मैं स्कूल में था, तभी से अनुच्छेद 370 पर वाद-विवाद सुन रहा हूं। जब कश्मीर जल रहा था। बेगुनाह लोग मर रहे थे। अनुच्छेद 370 ने कैसे मदद की?आइए अब एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं। एक राष्ट्र, आशाओं के साथ। भारत के विकास में योगदान के लिए कश्मीर के लोगों को बराबर का मौका देते हैं।' इससे पहले शेखर कपूर फिल्मी हस्तियों द्वारा भीड़ हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर दी अपनी प्रतिक्रिया की वजह से सुर्खियों में थे। प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर शेखर कपूर और गीतकार जावेद अख्तर आमने-सामने आ गए थे। शेखर कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा था- 'बंटवारे के रिफ्यूजी के तौर पर जीवन शुरू किया। पैरंट्स ने अपने बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए सबकुछ किया। हमेशा से 'बुद्धिजीवियों' के डर में जिया हूं। उन्होंने हमेशा मुझे तुच्छ होने का अहसास दिलाया। बाद में उन्होंने अचानक मेरी फिल्मों के कारण गले लगा लिया। मैं अब भी उनसे डरता हूं। उनका गले लगना सांप के डसने जैसा होता है। अभी भी मैं एक रिफ्यूजी हूं।'
पढ़ें: शेखर कपूर के बारे में जावेद अख्तर के ट्वीट पर भड़कीं सुचित्रा, बोलीं-'हम चिड़ियाघर के बंदर नहीं'
पढ़ें: शेखर कपूर के बारे में जावेद अख्तर के ट्वीट पर भड़कीं सुचित्रा, बोलीं-'हम चिड़ियाघर के बंदर नहीं'
विज्ञापन
Suchitra Krishnamurthy, Shekhar Kapur, Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
शेखर कपूर के ट्वीट को देख जावेद अख्तर भड़क उठे। उन्होंने शेखर को एक के बाद एक ट्वीट कर जमकर लताड़ा। जावेद अख्तर ने लिखा- अभी भी रिफ्यूजी होने से आपका क्या मतलब है। क्या इसका यह मतलब है कि आप अभी भी खुद को भारतीय नहीं बल्कि बाहर का महसूस करते हैं और आपको ऐसा लगता कि यह आपकी मातृभूमि नहीं है। अगर आपको भारत में भी रिफ्यूजी जैसा महसूस होता है तो कहां आप खुद को रिफ्यूजी महसूस नहीं करेंगे, पाकिस्तान में? बेचारे अमीर लेकिन अकेले आदमी, बंद कीजिए ये ड्रामा।'