{"_id":"5e609f9a8ebc3ef3fd73186d","slug":"shekhar-kapur-ex-wife-suchitra-krishnamoorthi-files-case-against-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोनी को अदालत में घसीटने की कोशिश में लगे शेखर कपूर पर मुकदमा, पत्नी ने मांगा जायदाद का मालिकाना हक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोनी को अदालत में घसीटने की कोशिश में लगे शेखर कपूर पर मुकदमा, पत्नी ने मांगा जायदाद का मालिकाना हक
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शेकर कपूर पत्नी के साथ
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया पर अपने सृजनात्मक अधिकारों को लेकर अदालत जाने की तैयारी कर रहे मशहूर निर्देशक शेखर कपूर पर उनकी पूर्व पत्नी ने ही मुकदमा ठोक दिया है। शेखर कपूर ने मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी की थी और दोनों एक दशक से अलग अलग रह रहे हैं। शेखर कपूर और उनकी पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति के रिश्ते की कड़वाहट किसी से छुपी भी नहीं है।
2 of 4
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
- फोटो : Twitter
दोनों को अलग हुए एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन बीच-बीच में इन दोनों के बीच की खटपट सुनने में आती रहती है। इन दोनों के बीच का एक और मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें सुचित्रा ने शेखर पर उनकी प्रॉपर्टी को लेकर एक मुकदमा दायर किया है। खबरों के मुताबिक कविता ने एक फैमिली कोर्ट में पिछले हफ्ते शेखर कपूर पर केस दायर किया है। वह शेखर से अपनी उस जायदाद को वापस चाहती हैं जिस पर उनकी बेटी कावेरी का अधिकार है। इस वक्त उस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल अभिनेता कबीर बेदी कर रहे हैं।
3 of 4
सुचित्रा कृष्णमूर्ति बेटी के साथ
- फोटो : ट्विटर
कथित तौर पर सुचित्रा ने सीधे तौर पर इस बारे में पहले शेखर से बात की थी लेकिन जब उन्होंने ठीक से प्रतिक्रिया नहीं दी, तो मजबूरन उन्हें केस दायर करना पड़ा। जिस प्रॉपर्टी के लिए शेखर और सुचित्रा के बीच झगड़ा चल रहा है, उसमें से एक फ्लैट का इस्तेमाल इस समय कबीर बेदी कर रहे हैं। यह लड़ाई पिछले लगभग तीन साल से चल रही है और अभी तक जारी है। जब इस बारे में सुचित्रा से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Suchitra Krishnamurthy
- फोटो : social media
साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देना चाहती। उनके लिए यह बात बहुत ही दुखदायी है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने शेखर कपूर से वर्ष 1997 में ब्याह रचाया था। इन दोनों की शादी लगभग 10 साल तक चली। दोनों के बीच में कुछ खटपट शुरू हो जाने की वजह से, उन्होंने वर्ष 2007 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।