अमेरिकन फैंटेसी फिल्म सीरीज हैरी पॉटर दुनियाभर में पॉपुलर है। डैनियल रैडक्लिफ की इस सीरीज को दुनियाभर में लोगों नो काफी पसंद किया था। लेकिन क्या आपके मन में कभी भी ऐसा ख्याल आया है कि इंडिया में भी हैरी पॉटर की तरह की फिल्में बने? मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर एक ऐसा ही प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं।
Shekhar Kapur: यह दिग्गज निर्देशक लेकर आ रहा है इंडियन 'हैरी पॉटर', दे चुके हैं कई हिट फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर की फिल्म पानी जो नहीं बन सकी, उस बारे में अभिनेता ने मीडिया से के साथ बात करते हुए बताया कि वह पानी को एक इंडियन प्रोडक्शन फिल्म बनाना चाहते थे। इसे बनाने वह भारत वापस आए थे। एक मोड़ पर इस फिल्म को उन्होंने मेक्सिको शहर पर सेट करके स्पेनिश में बनाने का सोचा, क्योंकि वहां भी वहीं दिक्कतें थीं। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इसके लिए अपनी जिंदगी के 5-6 साल लगा दिए थे'।
बातचीत के दौरान शेखर कपूर ने यह भी बताया कि वह एक प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं, जो कि इंडियन हैरी पॉटर की तरह होगा। उन्होंने कहा कि वह हैरी पॉटर नहीं बना रहे हैं, लेकिन वो उसके समान होगा। फिल्म के जॉनर पर उन्होंने कहा कि वो वह उसी जॉनर पर होगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि इंडिया में उसी की मार्केट है। शेखर कपूर उसपर काम कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि शायद वो हैरी पॉटर की तरह फिल्म फ्रेंचाइजी बनाएंगे।
बता दें कि बातचीत में शेखर कपूर ने साल 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का भी जिक्र किया और कहा कि उस फिल्म ने वर्ल्डवाइड काफी तगड़ी कमाई की थी। हालांकि उस फिल्म को इंडियन फिल्म नहीं कहा गया था।
यह भी पढ़ें: 65 साल पुराने बनारसी पटोला से बनी ड्रेस पहने दिखीं प्रियंका, तैयार होने में लगा था इतना समय
शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा जिसे 'हैरी पॉटर' की फिल्में पसंद न हो। दुनियाभर के दर्शकों को इसके हरेक भाग का इंतजार होता था। इसका एक-एक किरदार यादगार बन गया। 'हैरी पॉटर' का पहला भाग 2001 में तो आखिरी भाग 2010 में रिलीज हुआ।
यह भी पढ़ें: सच्ची घटनाओं पर बनी वो डरावनी फिल्में जिन्हें देख दिमाग पड़ जाए सुन्न, अकेले बिल्कुल भी न देखें