फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariharan: जब लता जी की हिदायत पर भी यह गलती कर बैठे थे हरिहरन, स्टेज पर ही हो गया था बुरा हाल

Mon, 03 Apr 2023 12:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
Hariharan  Birthday Of Famous Bollywood Singer Who sang Song In Many Language Know About His Career
हरिहरन - फोटो : अमर उजाला

भारत के मशहूर सिंगर हरिहरन का आज जन्मदिन है। इनका जन्म तीन अप्रैल 1955 को दादर मुंबई में हुआ था। इनका पूरा नाम हरिहरन अनंत सुब्रमण्यम है। सिंगर को चेला मनी कह कर भी पुकारा जाता है। सिंगर को शुरू से ही गाने का शौक था। हरिहरन प्लेबैक सिंगर होने के साथ, भजन और गजलें भी गाते हैं। 

Hariharan  Birthday Of Famous Bollywood Singer Who sang Song In Many Language Know About His Career
Hariharan - फोटो : सोशल मीडिया

पहले गाने से हो गए थे हिट
हरिहरन ने अपने करियर की शुरुआत कॉन्सर्ट सर्केट और टीवी से की थी। उन्होंने कई टीवी शो के लिए अपनी आवाज दी है। साल 1977 में हरिहरन ने ऑल इंडिया सुर श्रृंगार कम्पीटीशन अपने नाम किया था, जिसके बाद उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर जयदेव ने पहला मौका दिया था। उन्होंने फिल्म गमन के लिए अजीब सानेहा मुझपर गुजर गया यारों गाना गाया था। यह उनका बॉलीवुड में डेब्यू सॉन्ग था। यह गाना सुपरहिट रहा था। इस गाने को उत्तर प्रदेश स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। साथ ही नेशनल अवॉर्ड के लिए इस गाने को नॉमिनेट किया गया था।

Hariharan  Birthday Of Famous Bollywood Singer Who sang Song In Many Language Know About His Career
Hariharan - फोटो : सोशल मीडिया

कई भाषाओं में गाए हैं गाने
साल 1992 में हरिहरन ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड के बेहतरीन म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान के साथ काम शुरू किया था। फिल्म रोजा में उन्होंने रोजा जानेमन गाना गाया था। यह गाना आज भी सुपहिट है। इस गाने के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट गवर्नमेंट ने उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया था। ऊरईया उरईया गाना गाया था, इस गाने के भी म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान थे। हरिहरन ए आर रहमान के बेहतरीन सिंगर में से थे। उन्होंने ए आर रहमान के साथ तमाम गानों पर का काम किया है, जिसमें से मुत्थू, मिंसारा कनाऊ, जीन्स, इंडिया, ताल, रंगीला, गुरु, शिवाज,  जैसे गाने शामिल है। सिंगर ने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली, उड़िया आदि भाषाओं में 100 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariharan  Birthday Of Famous Bollywood Singer Who sang Song In Many Language Know About His Career
Hariharan - फोटो : सोशल मीडिया

गानों के अलावा हरिहरन ने कई गजलें भी गाई हैं, जिसमे से उनकी पहली गजल एल्बम अबसार ए गजल थी, जो कि उन्होंने आशा भोसले के साथ मिलकर गाई थी। यह गजल सुपरहिट रही थी, लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। इस गजल के बाद उन्होंने गुल्फाम, हाजिर, हल्का नशा, पैगाम, काश, लाहौर के रंग हरी के संग, जैसी तमाम गजलें गाई हैं। 

Salaar: प्रभास ने इस मामले में 'सालार' के जरिए अपनी ही फिल्म 'बाहुबली 2' को दी मात, 'आरआरआर' को भी छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Hariharan  Birthday Of Famous Bollywood Singer Who sang Song In Many Language Know About His Career
Hariharan - फोटो : सोशल मीडिया

हरिहरन को लता जी ने दी थी यह सलाह
हरिहरन एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने काम के दम पर पहचान हासिल की है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान स्वर कोकिला यानी लता मंगेशकर को लेकर एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि ईस्ट बंगाल में उनके साथ पहला स्टेज शो था, उस दौरान उन्होंने गाना गाया था, ये रात भीगी भीगी। स्टेज पर जाने से पहले ही उन्हें कहा गया था कि ज्यादा ऊपर और दर्शकों को ओर मत देखना। हालांकि उन्होंने ठीक उसके उल्टा किया था। दरअसल, सिंगर ने बताया कि पहला मुखड़ा पूरा होने के बाद उन्हें लता जी ने इशारे में कहा था कि बहुत अच्छा किया है। हालांकि जैसे ही आगे म्यूजिक बजा तो सिंगर ने चुपके से ऊपर देखा। उस दौरान वहां पर दर्शकों की संख्या लाख के बराबर थी, जिसके चलते उनका सारा ध्यान गाने से हट गया था। उन्होंने अंतरे में गलती कर दी थी। हालांकि यह चीज महज वहां बैठे संगीत के महारथियों ने ही नोटिस की थी। 

Pradeep Sarkar Prayer Meet: प्रदीप सरकार की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, नम आंखों से किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed