फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Films: सच्ची घटनाओं पर बनी वो डरावनी फिल्में जिन्हें देख दिमाग पड़ जाए सुन्न, अकेले बिल्कुल भी न देखें

Mon, 03 Apr 2023 12:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 03 Apr 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
These Horror Movies Are Based on Real Incident Know Full List Here From the Exorcist to the Hills Have Eyes
डरावनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में हमेशा से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रही हैं। और जब इसमें हॉरर का तड़का लगता है तो बात ही आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती है। जहां जिक्र हॉरर फिल्मों का आता है तो लोगों के पैरों तले से जमीं सरकने लगती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं और जब वह किसी सच्ची घटना पर आधारित हो तो उनके लिए सोने पर सुहागा से कम नहीं। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से ऐसी ही कुछ हॉरर फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो सच्ची फिल्मों पर आधारित हैं और जिन्हें देख लोगों के मन में सिरहन पैदा होती है। तो चलिए शुरू करते हैं...

These Horror Movies Are Based on Real Incident Know Full List Here From the Exorcist to the Hills Have Eyes
द एक्सोरिस्ट - फोटो : ट्विटर

द एक्सोरिस्ट
विलियम फ्रिडकिन के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म द एक्सोरिस्ट उनमें शामिल है जिन्हें देख दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। यह फिल्म विलियम पीटर ब्लैटी के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित थी जिसमें आत्मा घर कर जाती है और उसे छुड़ाने के लिए प्रीस्ट पूरे प्रयास करते हैं। फिल्म के कई दृश्य काफी डरावने और वॉयलेंट थे। कई दृश्य ऐसे थे जिसे देख कलेजा बाहर आ जाता।

These Horror Movies Are Based on Real Incident Know Full List Here From the Exorcist to the Hills Have Eyes
साइलेंट हाउस (Silent House) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साइलेंट हाउस
यह फिल्म एक महिला की अलौकिक ताकतों के साथ व्यथित अनुभव की कहानी कहती है। महिला जब अपने घर में फंस जाती है और उसे किस किस परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म को दृश्यों को इस तरह से फिल्माया गया है कि जिन्हें देख बदन में सिरहन पैदा हो जाती है। ये कहानी उरुग्वे में हुई एक घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन युगल जोड़ी क्रिस केंटिस और लारा लाउ ने किया था। अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सेन की ये डेब्यू फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Horror Movies Are Based on Real Incident Know Full List Here From the Exorcist to the Hills Have Eyes
पैरानार्मल एक्टिविटीज - फोटो : सोशल मीडिया

पैरानार्मल एक्टिविटीज
यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। पैरानार्मल एक्टिविटीज का निर्देशन ऑरेन पेली ने किया था। ये फिल्म ऐसे कपल के बारे में थी जो अपने घर में कुछ सुपर नेचुरल एक्टिविटीज होता महसूस करता है। बाद में दोनों फैसला करते हैं कि वो इन घटनाओं को अपने कैमरा में कैद करेंगे।

यह भी पढ़ें: पहले समझिए यूनाइटेड कच्चे का मतलब, फिर समझिए कबूतरबाजी की ये परदेसी कहानी

विज्ञापन
These Horror Movies Are Based on Real Incident Know Full List Here From the Exorcist to the Hills Have Eyes
द हिल्स हैव आइज - फोटो : सोशल मीडिया

द हिल्स हैव आइज
द हिल्स हैव आइज 1977 की एक अमेरिकी डरावनी फिल्म है, जिसे वेस क्रेवेन द्वारा लिखित, निर्देशित और संपादित किया गया। यह क्लासिक फिल्म रेगिस्तान में छुट्टियां मनाने आए कार्टर परिवार पर होने वाले नरभक्षियों के हमले के बारे में थी। ये फिल्म 15 वीं शताब्दी के सावेनी बीन कबीले के बारे में प्रचलित किवदंती से प्रेरित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed