फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत से खुश नहीं हैं शेखर सुमन, कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत का मामला शांत ना हो जाए...'

Thu, 08 Oct 2020 07:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 08 Oct 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Suman Angry Reaction On Rhea Chakraborty Get Bail By Bombay High Court
रिया चक्रवर्ती, शेखर सुमन - फोटो : PTI/Instagram: @shekharsuman

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने होने जा रहे हैं। लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी निष्कर्ष निकलकर सामने नहीं आ पाया है। सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे लोग अब भी लगातार मैदान में डटे हुए हैं। इस मामले से निकले ड्रग्स के एंगल के चलते सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती करीब एक महीने तक जेल में बंद थीं। अब हाल ही में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। लेकिन रिया की रिहाई से शेखर सुमन खुश नहीं नजर आ रहे हैं।

Shekhar Suman Angry Reaction On Rhea Chakraborty Get Bail By Bombay High Court
शेखर सुमन - फोटो : फाइल फोटो

सुशांत सिंह राजपूत मामले में शेखर सुमन लगातार अभिनेता के परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हुए हैं। बल्कि जब परिवार भी मामले में न्याय की गुहार लेकर सामने नहीं आया था तभी से शेखर सुमन, सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब हाल ही में शेखर सुमन ने रिया चक्रवर्ती को जमानत पर रिहा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Shekhar Suman Angry Reaction On Rhea Chakraborty Get Bail By Bombay High Court
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो

शेखर सुमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में शेखर ने लिखा, 'सुशांत का मामला शांत ना हो जाए इसलिए हम सभी का अशांत रहना जरूरी है। लेकिन रास्ता बहुत जटिल और मुश्किल हो चुका है। देश के दूसरे मुद्दों के आगे ये केस पीछे होता जा रहा है। अब क्या और कब तक? ये एक बड़ा सवाल है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Suman Angry Reaction On Rhea Chakraborty Get Bail By Bombay High Court
शेखर सुमन - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद शेखर ने एक और ट्वीट में लिखा, 'रिया को बेल मिल गई है और वो जेल से बाहर हैं। सीबीआई और AIIMS रिपोर्ट में भी कोई अंतर नहीं दिख रहा। मिरांडा और दीपेश को भी बेल मिल गई। अब दूसरी फॉरेंसिक टीम का भी गठन नहीं हो रहा। सब खत्म, घर चलें?' बता दें कि इससे पहले भी जब AIIMS की रिपोर्ट सामने आई थी तब भी शेखर ने इस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था सुशांत के फैन्स ने एक्टर को न्याय दिलवाने के लिए काफी मेहनत की है। सभी ने दिन-रात एक किया है। लेकिन अब ये केस हाईजैक हो चुका है। इसे भटकाया गया है।

विज्ञापन
Shekhar Suman Angry Reaction On Rhea Chakraborty Get Bail By Bombay High Court
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी है। रिया के अलावा दो और आरोपियों दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को जमानत दी गई है। करीब एक महीने से भायखला जेल मे बंद रिया को बुधवार की शाम को जेल से छोड़ा गया। उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को जमानत नहीं मिली है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में मर्डर थ्योरी खारिज होने पर ट्रोल हुईं कंगना, ट्विटर पर हुई अवॉर्ड वापसी की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed