फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर की हाउस पार्टी में ड्रग इस्तेमाल का आरोप, शर्लिन बोलीं- शुक्र है मैं इसका हिस्सा नहीं

Sat, 03 Aug 2019 05:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 03 Aug 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra reaction on Karan Johar house party
Sherlyn Chopra - फोटो : Social Media

करण जौहर की हाउस पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का भी इस पर रिएक्शन आया है।

Sherlyn Chopra reaction on Karan Johar house party
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'मैं खुद को बॉलीवुड पार्टियों से दूर रखती हूं क्योंकि मेरे पास ऐसी पार्टियों के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं है। मैं एक वर्कहॉलिक हूं और अपना ज्यादातर समय अपनी टीम के साथ बिताती हूं और शुक्र है कि मैं बॉलीवुड के किसी कैंप का हिस्सा नहीं हूं।'

Sherlyn Chopra reaction on Karan Johar house party
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने आगे कहा, 'जहां तक इन पार्टियों का सवाल है मुझे नहीं पता कि इन पार्टियों में क्या होता है किस तरह की बातचीत या पदार्थों का वो लोग उपयोग करते हैं। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर जागरूक हूं। मैंने अक्टूबर 2017 में धूम्रपान छोड़ दिया था और मैं ड्रग्स के खिलाफ हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra reaction on Karan Johar house party
मनजिंदर सिरसा

बता दें कि मनजिंदर सिरसा के आरोप लगाने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़क गए और बिना सबूत के गलत आरोप लगाने की बात कही। एक यूजर ने ट्विटर पर सिरसा को लिखा कि उन्हें क्या फर्क पड़ता है कि करण जौहर की पार्टी में सिलेब्रिटीज ड्रग के नशे में चूर थे। 

विज्ञापन
Sherlyn Chopra reaction on Karan Johar house party
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : Social Media

इस पर सिरसा ने जबाव देते हुए लिखा, 'चूंकि आप इन सेलेब्रिटीज के बचाव में आ रही हैं और इनके ड्रग के नशे में होने का समर्थन कर रहीं इसलिए हम सभी लोग इस पार्टी में मौजूद सभी गेस्ट से डोप टेस्ट कराने की रिक्वेस्ट करें और उसकी रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर करें। प्लीज, मुझे इस डोप टेस्ट रिपोर्ट से गलत साबित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed