{"_id":"5d44a3678ebc3e6c914abbd1","slug":"salman-khan-sunil-rohira-sister-shweta-rohira-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीबी दोस्त की मौत के बाद उनकी बेटी के लिए फरिश्ता बने सलमान, बना लिया खास रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीबी दोस्त की मौत के बाद उनकी बेटी के लिए फरिश्ता बने सलमान, बना लिया खास रिश्ता
सलमान खान अपनी हिट फिल्मों को अलावा दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। सलमान अक्सर लोगों को मदद के लिए आगे रहते हैं। उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन चैरिटी के माध्यम से लोगों की मदद करती है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई लोग आज सलमान की बदौलत ही खुद को स्थापित कर पाए हैं। यही वजह कि इंडस्ट्री में सलमान की बहुत इज्जत होती है। आज हम एक ऐसी ही घटना आपको बता रहे हैं जब उन्होंने अपने दोस्त के निधन के बाद उनकी बेटी को बहन बना लिया था।
2 of 5
shweta rohira
- फोटो : Social Media
सलमान खान और सुनील रोहिरा बहुत अच्छे दोस्त थे। बॉलीवुड में इन दोनों की दोस्ती के किस्से खूब सुने जाते थे। दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ता था। लेकिन जब सुनील का निधन हुआ था तो सलमान खान ने खुद आगे बढ़कर उनके परिवार की जिम्मेदारी उठा ली।
3 of 5
shweta rohira
- फोटो : Social Media
इतना ही नहीं सलमान खान ने सुनील रोहिरा की बेटी श्वेता को बहन बना लिया। श्वेता सलमान को रक्षाबंधन पर राखी बांधती हैं। वहीं श्वेता के भाई सिद्धार्थ को सलमान अपना छोटा भाई मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Pulkit Samrat Shweta Rohira
- फोटो : file photo
साल 2014 में श्वेता ने एक्टर पुलकित सम्राट से शादी की थी तब सलमान ने ही उनका कन्यादान किया था। हालांकि एक साल बाद ही पुलिकत और श्वेता का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 7th क्लास में थीं तब एक दिन गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अपने दोस्तों के साथ सलमान को देखने गई थीं। जब सलमान खान उनसे मिले तो उन्होंने बताया कि वह उन्हें एक बाद राखी बांध चुकी हैं। इसके बाद दोनों की बीच रिश्ता बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।