{"_id":"5d45083e8ebc3e6ca72d5d7e","slug":"tollywood-director-devadas-kanakala-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डायरेक्टर के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, सुपरस्टार रजनीकांत को सिखाई थी एक्टिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डायरेक्टर के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, सुपरस्टार रजनीकांत को सिखाई थी एक्टिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 03 Aug 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Devadas Kanakala
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर है। तेलुगू फिल्म एक्टर-डायरेक्टर राजीव कनकाला (Rajiv Kanakala) के पिता देवदास कनकाला (Devadas Kanakala) का निधन हो गया है। देवदास कनकाला ने 2 अगस्त की दोपहर को आखिरी सांस ली। देवदास कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका किम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। देवदास के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
2 of 5
Devadas Kanakala
- फोटो : file photo
देवदास कनकाला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर ड्रामा डायरेक्टर की थी, बाद में फिल्म डायरेक्शन की ओर रुख किया। हैदराबाद में इनका एक एक्टिंग स्कूल भी है। जहां पर उन्होंने साउथ के दिग्गज सुपरस्टार्स रजनीकांत, चिरंजीवी, राजीव प्रसाद और कई एक्टर्स को प्रशिक्षण दिया।
3 of 5
Devadas Kanakala
- फोटो : file photo
देवदास कनकाला का जन्म 30 जुलाई 1945 को हुआ था। देवदास कनकाला के पिता का नाम तातय्या नायडू और माता का नाम महालक्ष्म्म्मा था। देवदास कनकाला के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम राजीव कनकाला और बेटी की नाम श्रीलक्ष्मी कनकाला। राजीव कनकाला ने मशहूर टीवी एंकर सुमा के साथ शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा
- फोटो : सोशल मीडिया
देवदास के अलावा हाल ही में एक कन्नड़ एक्ट्रेस शोभा की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। टीवी शो मगालु जानाकी में नजर आ चुकी हैं। हादसे के वक्त एक्ट्रेस मंदिर के लिए रवाना हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा कई लोगों के साथ बनशंकरी मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। बागालकोट जिले में चित्रदुर्ग के इस मंदिर के जाने के बीच में ही उनके साथ ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
Shivlekh Singh
- फोटो : instagram
इसके अलावा 'बालवीर' और 'ससुराल सिमर का' सीरियल में काम करने वाले बाल कलाकार शिवलेख सिंह (Shivlekh) की कार हादसे में मौत हो गई। शिवलेख 14 साल के थे। ये दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।