फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sherlyn vs Sajid: शर्लिन चोपड़ा ने खोले डार्क सीक्रेट्स, साजिद के साथ शाहरुख-सलमान के रिश्ते का भी किया जिक्र

Fri, 21 Oct 2022 09:41 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 21 Oct 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Talked About Me Too Accused Sajid Khan and his connection with Farah Salman Shahrukh
शर्लिन चोपड़ा, साजिद खान - फोटो : File Photo

Sherlyn Chopra - Sajid Khan: अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्माता साजिद खान पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया है। उन्होंने साजिद खान के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इतना ही नहीं, समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को सलाखों के पीछे देखने की इच्छा भी जताई।

Sherlyn Chopra Talked About Me Too Accused Sajid Khan and his connection with Farah Salman Shahrukh
शर्लिन चोपड़ा, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, “मैंने हाल ही में #MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण, आपराधिक बल और आपराधिक धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जब मैं शिकायत दर्ज कराने पहुंची तब पुलिस ने मुझसे सबसे पहले यह पूछा कि यह घटना कब हुई थी, जिस पर मैंने जवाब दिया कि यह सब कुछ 2005 में हुआ था। उन्होंने मुझसे पूछा कि मुझे उन तक पहुंचने में इतना समय क्यों लगा। मैंने कहा था कि तब मुझमें साजिद खान जैसे बड़े नाम के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं थी।

Sherlyn Chopra Talked About Me Too Accused Sajid Khan and his connection with Farah Salman Shahrukh
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने आगे कहा, "2018 में शुरू हुए मीटू आंदोलन के दौरान जब मैंने महिलाओं को आगे आकर अपने साथ हुए अत्याचारों के बारे में बात करते सुना तब जाकर मुझे हिम्मत मिली। बता दूं, साजिद खान ने सिर्फ मेरे साथ ही नहीं कई महिलाओं के साथ ऐसा किया है। आप सोशल मीडिया पर जाकर यह जान सकते हैं कि #MeToo आरोपी साजिद खान ने उन महिलाओं के साथ कैसे अनुचित व्यवहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Talked About Me Too Accused Sajid Khan and his connection with Farah Salman Shahrukh
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : social media

शर्लिन आगे कहती हैं, साजिद ने कुछ से सेक्स के बारे में पूछा, जैसे कि आप दिन में कितनी बार सेक्स करते हैं, उनके कितने बॉयफ्रेंड हैं, और मुझे तो साजिद ने अपना गुप्तांग दिखाकर छूने के लिए बोला था। सवाल यह उठता है कि क्या एक महिला घटना के सालों बाद भी अपना दर्द साझा नहीं कर सकती? जाहिर है वह कर सकती है। तब मुझमें हिम्मत नहीं थी, लेकिन आज है। आज मुझे लगता है कि साजिद खान हो या राज कुंद्रा, अगर उन्होंने गलत किया है, तो मैं उनके खिलाफ आवाज उठा सकती हूं।"

विज्ञापन
Sherlyn Chopra Talked About Me Too Accused Sajid Khan and his connection with Farah Salman Shahrukh
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने साजिद खान के खिलाफ सबूतों के बारे में बात करते हुए कहा, "तब मेरे पास उसके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं थे क्योंकि एक निर्देशक या निर्माता के साथ एक पेशेवर बैठक के दौरान मैंने कोई जासूसी कैमरा नहीं रखा था। तो, अगर पुलिस मुझसे सबूत के बारे में पूछती, तो मैं क्या कहती? वह फराह खान के भाई हैं, जो शाहरुख खान और सलमान खान के करीबी हैं। मैं उसके सामने क्या हूं? मैं सिर्फ एक बाहरी व्यक्ति थी और कुछ नहीं। मैं किस तरह अपना सच साबित करती?”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed