{"_id":"634e8ec3f98998315002140b","slug":"shiamak-davar-birthday-know-unknown-facts-and-career-about-famous-bollywood-choreographer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shiamak Davar: सुशांत से शाहिद तक इन सितारों के डांस गुरु रहे शामक, शाहरुख की फिल्म से की थी करियर की शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shiamak Davar: सुशांत से शाहिद तक इन सितारों के डांस गुरु रहे शामक, शाहरुख की फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शामक डावर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शामक डावर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर हैं। शामक को देश में कंटेंपरेरी डांस स्टाइल लेकर आने के लिए जाना जाता है। भारत में डांस को नए स्टाइल में पेश करने वाले शामक ही हैं। उन्होंने आईफा अवार्ड्स, फिल्मफेयर अवार्ड्स जैसे कार्यक्रमों के लिए इसके अलावा फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियों को डांस सिखाया है। बता दें कि शाहिद कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, वरुण धवन, ईशान खट्टर समेत अन्य सितारों ने भी शामक डावर से डांस सीखा है।
2 of 4
शामक डावर
- फोटो : सोशल मीडिया
डावर ने हिंदी सिनेमा में कोरियोग्राफी में अपना करियर फिल्म दिल तो पागल है से शुरू किया था। उन्हें साल 1997 में बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। शामक ने कॉमनवेल्थ गेम्स, मेलबर्न और कॉमनवेल्थ गेम्स दिल्ली के लिए भी कोरियोग्राफी की थी। इसके अलावा वह ताल, बंटी और बबली, धूम 2, तारे जमीं पर, रब ने बना दी जोड़ी, भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों के लिए भी डांस सिखाया है।
शामक ने लिटिल जिजियो फिल्म में एक्टिंग और कोरियोग्राफी दोनों किया है। डांस के साथ-साथ शामक सिंगिग के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने एक हिट पॉप एल्बम शबॉप जारी किया था, जिसमें उन्होंने शंकर महादेवन, हरिहरन और श्वेता पंडित जैसे गीतकारों के साथ गाना भी गाया था। शामक की शामक डावर नाम से एक डांस कंपनी है, जिसमें वह कई लोगों को डांस सिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शामक डावर
- फोटो : सोशल मीडिया
शामक अपने हाई लेवल एनर्जी परफॉर्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 1991 में एक इंग्लिश एल्बम सर्वाइव के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदी में उनका पॉप गाना मोहब्बत कर ले था, भारत में जिसकी 1.2 मिलियन कॉपियां बिकी थीं। ये गाना टीनएजर लड़कियों के बीच काफी मशहूर था, इस वजह से उनको कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।