वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए अलग अलग स्तर पर लोग मदद के लिए जुटे। इस दौरान अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने एक नर्स के तौर पर अस्पताल में सेवाएं दीं। अब जानकारी मिली है कि शिखा कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं।
छह महीने से नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा कर रही थीं ये अभिनेत्री, अब खुद हुईं कोविड 19 से संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 2
-
Link Copied
शिखा मल्होत्रा अभी अस्पताल में भर्ती हैं और कोविड 19 का इलाज करा रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। शिखा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एडमिट हो गई हूं। अभी ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। यह पोस्ट उनके लिए है, जो कहते हैं कि कोरोना कुछ भी नहीं है।'
शिखा ने आगे लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के साथ पिछले छह महीने से लगातार कोरोना रोगियों की सेवा में थी। आप सभी की दुआओं ने छह महीने तक जंग के मैदान में सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है कि अब भी आप सब की दुआओं से ही मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगी।‘
पोस्ट में शिखा ने आगे लिखा, ‘अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुई है तो अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ बार- बार धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना न भूलें, याद रहे सबसे जरूरी दो गज की दूरी। असीम प्रेम और सम्मान के लिए आभार। जय हिंद।'
A post shared by Shikha Malhotra (@shikhamalhotraofficial) on
बता दें कि अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं। शिखा ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से वालंटियर नर्स के तौर पर मरीजों की सेवा करने का फैसला लिया। इसके लिए शिखा ने बीएमसी से अनुमति ली थी।