फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में 15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के आरोप पर बड़ा खुलासा, जानें बैंक खातों की जांच में क्या मिला

Sat, 10 Oct 2020 12:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 10 Oct 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput death case ed not found any suspicious transactions
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच एजेंसियों की पड़ताल में कई खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रिपोर्ट में बताया गया कि सुशांत की हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी एम्स की रिपोर्ट से सहमति जताई। वहीं अब सुशांत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके बैंक खातों में किसी भी हेर फेर से इनकार किया है। ईडी के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सुशांत के परिवार ने गलतफहमी के चलते आरोप लगाए।



                       

Sushant singh rajput death case ed not found any suspicious transactions
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी के सूत्रों ने बताया कि सुशांत के परिवार को उनके फाइनेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसकी वजह यह है कि परिवार ने कभी भी उनके आर्थिक मामलों में कोई दखलअंदाजी नहीं की। हालांकि ईडी की जांच अभी भी जारी है। ईडी को अभिनेता के खाते से मनी लॉन्डरिंग या किसी भी संदिग्ध लेन देन के सबूत नहीं मिले हैं।

Sushant singh rajput death case ed not found any suspicious transactions
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सूत्र ने आगे बताया कि हमने जांच एजेंसियों के साथ अपनी जानकारी साझा की है। सुशांत के खाते से रिया चक्रवर्ती के खाते में किसी बड़े अमाउंट का सीधा ट्रांजैक्शन नहीं मिला है। हालांकि दोनों के बीच छोटा-मोटा लेन देन हो सकता है। बता दें कि इससे पहले भी जो जानकारी सामने आई थी उसके मुताबिक सुशांत ने रिया के ऊपर जो पैसे खर्च किए थे उनमें मुख्य यूरोप टूर था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput death case ed not found any suspicious transactions
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

परिवार को हुई गलतफहमी
सुशांत के परिवार ने आरोप लगाए थे कि रिया चक्रवर्ती ने 15 करोड़ रुपये की हेर फेर की है। 15 करोड़ रुपये निकाले जाने के परिवार के दावों पर सूत्र ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें कुछ गलत धारणाएं थीं। उन्हें सुशांत के बैंक खातों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उदाहरण के लिए उन्होंने अपने चार्टर्ड अकाउंट के जरिए टैक्स सहित भुगतान किया था, इस बारे में परिवार को पता नहीं है।

विज्ञापन
Sushant singh rajput death case ed not found any suspicious transactions
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly

ईडी ने दर्ज किया था मनी लॉन्ड्रिंग का केस
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने 31 जुलाई को पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, पिता इंद्रजीत, मां संध्या, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और मैनेजर श्रुति मोदी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया था। सुशांत के पिता का आरोप था कि उनके बेटे के बैंक खातों से 15 करोड़ की गड़बड़ी की गई है। दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि 'सुशांत के खातों से रिया और उनके परिवार के खातों में कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं किया गया। सुशांत के साथ रिया किसी बिजनेस डील में शामिल नहीं थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed